
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 3, 2024 3:46 PM IST
Uric Acid Home Remedy: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन, हड्डियों में दर्द, अर्थराइटिस और किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो पूरी नामक केमिकल के टूटने पर बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन अगर शरीर मे इसकी मात्रा अधिक हो जाए, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर कंट्रोल करने के लिए अधिकतर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा, शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमारे आसपास ऐसे कई फल मौजूद हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हीं फलों में केला भी शामिल है। जी हां, केले का सेवन करने से यूरिक एसिड किस तरह को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में केला कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा का कहना है कि यूरिक एसिड की समस्या में केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, केला एक लो प्यूरिन फूड है इसलिए इसे खाने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है। इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड के क्रिस्टल को कंट्रोल करने के साथ-साथ बनने से भी रोकता है। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके यूरिक एसिड को बाहर निकालते में प्रभावी हो सकता हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप केले का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप सुबह नाश्ते में केला खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसका सेवन स्मूदी या शेक के तौर पर भी कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान दें कि केले का शेक बनाने के लिए लो फैट दूध का ही इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।