Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बवासीर को जड़ से खत्म कर देगा ये पीले रंग का सस्ता सा फल, बिना दवा के तुरंत मिलेगी राहत

Piles Home Remedy: बवासीर की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक कारगर घरेलू उपाय के बारे में -

बवासीर को जड़ से खत्म कर देगा ये पीले रंग का सस्ता सा फल, बिना दवा के तुरंत मिलेगी राहत

Written by priya mishra |Published : July 30, 2024 12:25 PM IST

Home Remedies For Piles: बवासीर या पाइल्स एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मलाशय की भीतरी और बाहरी हिस्से में सूजन आने लगती है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को मल त्याग करते समय गंभीर दर्द महसूस हो सकता है। आमतौर पर, बवासीर की समस्या खराब पाचन के कारण होती है। आजकल गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोग कब्ज से परेशान हैं। यदि लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो यह बवासीर का रूप धारण कर लेती है। अगर आप बवासीर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी बवासीर से निजात पाया जा सकता है। इन्हीं घरेलू उपायों में केला भी शामिल है (Banana For Piles)। जी हां, केला बवासीर के इलाज में काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं केला बवासीर के इलाज में कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?

बवासीर में कैसे फायदेमंद है केला? (Benefits Of Banana In Piles)

अगर आप लंबे समय से बवासीर की समस्या से परेशान है तो आपके लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है, जो मल को सॉफ्ट करके मल त्याग को आसान बनाता है। साथ ही, यह मल त्याग के दौरान दर्द, जलन और बेचैनी को दूर करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा, केले में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को बाहर निकालकर संक्रमित हिस्से को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से बवासीर की परेशानी को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

बवासीर में कैसे करें केले का सेवन? (How To Eat Banana In Piles)

केला और दूध

बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए आप दूध और केला खा सकते हैं। इसके लिए आप केला शेक बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Also Read

More News

केला और घी

बवासीर की समस्या दूर करने के लिए आप केला और घी खा सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण मल त्यागने में होने वाली समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक केले को मैश कर लें। फिर इसमें थोड़ा सा घी और शहद मिलाकर खाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।