Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ 1 घूंट इस ड्रिंक को पीने से खून से साफ जाती है सालों-साल पुरानी गंदगी, लिवर हमेशा के लिए हो जाता है फिट

Chirata Benefits : शरीर में खून की गंदगी को साफ करने के लिए चिरायता के ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

सिर्फ 1 घूंट इस ड्रिंक को पीने से खून से साफ जाती है सालों-साल पुरानी गंदगी, लिवर हमेशा के लिए हो जाता है फिट
Blood Purified

Written by Kishori Mishra |Updated : November 15, 2023 12:05 PM IST

Chirata Benefits : खून में अगर गंदगी को तो शरीर की कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती है, इसलिए समय-समय पर ब्लड को प्यूरीफाई करना बहुत ही जरूरी होता है। ब्लड से गंदगी निकालने का अर्थ है, इसमें मौजूद पैरासाइट या छोटे-छोटे सूक्ष्म जीवों को नष्ट करना है। यग पैरासाइट और सूक्ष्मजीव हमारे शरीर में खराब खानपान, सांस, स्किन के जरिए शरीर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में इसे साफ करना बहुत ही जरूरी है। खून में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप एक खास तरह का ड्रिंक पी सकते हैं। यह ड्रिंक स्वाद में कड़वी होती है, लेकिन इसके एक घूंट मात्र से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। यह खून में गंदगी को नष्ट करता है और एनीमिया जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, इस ड्रिंक से सेवन से लिवर को भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

इस हेल्दी ड्रिंक का नाम है चिरायता का जूस। चिरायता स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन इससे कई रोगों का नाश किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं चिरायता का जूस पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

खून को साफ करने के लिए कैसे पिएं चिरायता का जूस? - How to use chirata

चिरायता का जूस पीने के लिए सबसे पहले चिरायता का तना लें। अब इसे हल्का सा कुचलकर रातभर पानी में छोड़ दें। सुबह इस पेनी को छानकर पी लें। इसके अलावा आप चिरायता काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

Also Read

More News

इसका काढ़ा बनाकर पीने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें। इसमें 2 टुकड़ा चिरायता का तना डालें और अच्छी तरह से गर्म होने दें। जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसे छानकप पी जाएं। इसे सुबह-सुबह खाली पेट पीना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है।

लिवर को मजबूत करता है चिरायता

लिवर की परेशानी को दूर करने के लिए चिरायता का जूस पिया जा सकता है। दरअसल, इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे- एल्कलाएड, एंटीऑक्सीडेंट्स, जेंथोंस, चिरेटोल, चिरायटेनिन, पेलमिटिक इत्यादि होते हैं, जो आपके लिवर की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप अपनी लिवर के आउटर लेयर गंदगी को निकालना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का रोजाना सेवन करें।

स्किन की परेशानी करे दूर

स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए चिरायता का जूस पिया जा सकता है। यह खून की गंदगी को साफ करके स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों, चकत्ते जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। इसका जूस रोजाना पीना काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

पेट को करे साफ

चिरायता का जूस पीने से पेट की गंदगी को भी बाहर करने में मदद मिल सकती है। यह पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने का कार्य करता है, जिससे ब्लॉटिंग, पेट में दर्द, पेट फूलना जैसी परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करने के लिए आप कई तरह के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें चिरायता का जूस काफी हेल्दी हो सकता है। लेकिन अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह पर ही चिरायता का जूस पिएं।