फेफड़ों के चारों ओर चिपकी गंदगी को एक ही झटके में निकाल फेकेगा ये 1 जूस, घर पर इस तरह करें तैयार

Lungs cleaning juice for smokers : फेफड़ों की क्लीनिंग के लिए आप एक साथ तरह का जूस पी सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस जूस की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 20, 2024 5:09 PM IST

Lungs cleaning juice for smokers : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों को भी हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपके फेफड़ों के आसपास काफी ज्यादा गंदगी चिपड़ी रहती है, तो सांसों से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। इसके अलावा कई अन्य तरह की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए फेफड़ों को क्लीन करना बहुत ही जरूरी होता है। अपने लंग्स को डिटॉक्स करने के लिए आप कई तरह के हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। वहीं, इस लेख में हम आपको एक स्पेशल रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने लंग्स को गहराई से क्लीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं फेफड़ों को क्लीन करने के लिए क्लीन करने के लिए कौन सा जूस पिएं?

सेब, गाजर और चुकंदर के जूस से फेफड़ों को करें क्लीन

अपने फेफड़ों को क्लीन करने के लिए आप ABC (Apple Beetroot and Carrot) का जूस पी सकते हैं। इस खास तरह के जूस में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो प्रदूषण की वजह से डैमेज हुए लंग्स को रिपेयर कर सकता है। साथ ही श्वसन नलिका को साफ करके आपके लंग्स को हेल्दी बनाता है। अगर आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इस खास तरह के जूस का सेवन जरूर करें।

कैसे तैयार करें ABC जूस?

आवश्यक सामग्री

  • सेब - 1
  • गाजर  - 1
  • चुकंदर - 1

विधि

इस खास तरह के जूस को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 सेब, गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह से छील लें। इसके बाद इसे ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह से ग्राइंड कर अब इसे आप गिलास में डालकर थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़कर पिएं। आप चाहे तो इसे छान भी सकते हैं। हालांकिं, फाइबर के साथ इस जूस को पीना अधिक हेल्दी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source