Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Stomach Ache Remedies : खाना खाने के बाद कुछ लोगों के पेट में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। कई बार खाने-पीने में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं, कुछ स्थितियों की वजह से जैसे- किडनी में पथरी, पित्त की थैली में पथरी, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम इत्यादि के कारण खाने के बाद पेट में दर्द की शिकायत होती है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट में दर्द की परेशानी (Stomach Ache Symotoms) रहती है, तो इस स्थिति में आप कुछ खास तरह का ड्रिंक अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इस ड्रिंक से पेट में होने वाले दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं पेट में दर्द से कैसे पाएं छुटकारा (How to Get rid of Stomach Pain)?
सबसे पहले 1 गिलास पानी लें, इसमें अजवाइन, हींग और काला नमक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर पिएं। दिन में दो बार या फिर खाना खाने के बाद इस पानी को पीने से आपके पेट में जमा गैस की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
हींग और अजवाइन का पानी न सिर्फ आपके पेट में होमे वाले दर्द को कम कर सकता है, बल्कि इससे पेट की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है, जैसे-
हींग और अजवाइन का पानी पेट में होने वाले दर्द को दूर कर सकता है। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं है, तो ऐसे में अपने एक्सपर्ट की सलाह लें।