इन 2 लाल सब्जियों के जूस से खराब कोलेस्ट्रॉल को करें फ्लश आउट, जानिए रेसिपी और फायदे

Bad Cholesterol : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सब्जियों से तैयार जूस काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 28, 2024 6:11 PM IST

Bad Cholesterol : शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम नहीं करते हैं, तो इससे कई तरह की गंभीर समस्याएं होने की संभावना होती है। मुख्य रूप से खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी परेशानी होने का खतरा सबसे अधिक होता है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो कुछ आसान से आहार का सेवन करें। जी हां, कई ऐसे हेल्दी आहार होते हैं, जिसकी मदद से शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इन आहार में लाल सब्जियों से बना जूस भी शामिल है। आज हम आपको ऐसे जूस की रेसिपी बताएंगे, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

टमाटर का जूस कोलेस्ट्रॉल कर सकता है कम

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए टमाटर का रस पिएं। टमाटर के रस में मौजूद गुण खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट अटैक के खतरों को घटा सकता है। इन पोषक तत्वों में विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, पोटैशियम, फास्फोरस इत्यादि शामिल है।

ये सभी पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटा सकते हैं। कुछ रिसर्च में साबित किया जा चुका है कि अगर आप रोजाना नियमित रूप से 240 ml टमाटर का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर में लगभग 10 प्रतिशत तक खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।

घर पर कैसे तैयार करें टमाटर का जूस

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 1 से 2 ताजे
  • काला नमक - 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धोकर इसे मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इस जूस का सेवन करें। दिन में खाने के बाद इस जूस का सेवन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि टमाटर का रस सिट्रिक जूस होता है, ऐसे में खाली पेट इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन खाने के बाद या फिर ब्रेकफास्ट के बाद ही करें। इससे आपके समग्र शरीर को काफी लाभ मिल सकता है।

चुकंदर का जूस कोलेस्ट्रॉल घटाए

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने के लिए चुकंदर का जूस भी प्रभावी हो सकता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन्स, मिनरल्स और मुख्य रूप से फाइबर होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।

कैसे बनाएं चुकंदर का जूस

आवश्यक सामग्री

  • चुकंदर - 1 से 2
  • काला नमक - 1 चुटकी
  • नींबू का रस - 1 चम्म

विधि

चुकंदर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 चुकंदर को अच्छी तरह से छील लें। इसके बाद इसे ग्राइंड करें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक डालकर इसे मिक्स करके पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए इन लाल सब्जियों का जूस काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।