... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 4, 2020 3:30 PM IST
Spices of High Blood Pressure : आधुनिक समय में बहुत से लोग हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित होते हैं। इन बीमारियों को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे इंसान का शरीर खोखला बना देता है। इसलिए समय रहते इन बीमारियों की पहचान बहुत ही जरूरी होती है। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित (Spices of High Blood Pressure ) होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई बार इन पर नियंत्रण ना हो पाने की वजह से व्यक्ति को मौत का जोखिम भी उठाना पड़ सकता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मसालों के नाम बताने जा रहे हैं, जिससे आप हाई ब्लड प्रेशर (Spices of High Blood Pressure ) को नियंत्रित कर सकते हैं।
अधिकतर लोग सब्जियों में लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। लहसुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन करते हैं, तो आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यदि आप कच्चा लहसुन खाना नहीं पसंद करते हैं, तो लहसुन का रस निकालकर पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान होते हैं। ऐसे में अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में आप 1/2 गिलास पानी में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल कर सकेंगे। काली मिर्च का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है।
इलायची ना केवल पाचन के लिए बेहतर है, बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। इसे सिस्टोलिक, डायस्टोलिक और ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है जिससे आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इलायची का सेवन आप किसी भी रूप ंमें कर सकते हैं।
पोटेशियम से भरपूर जीरा ना केवल इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है बल्कि एंटीऑक्सिडेंट्स होने के कारण यह गुर्दे के कार्यों में भी सुधार करता है। यह आर्टिरियल प्रेशर को कम करता है और डाइयुरेटिक एक्टिविटी बढ़ाता है जिससे आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
इसे टाइप 2 डायबिटीज और प्री-डायबिटिक मरीजों में एक ब्लड लोवेरिंग इफेक्ट पैदा करने के लिए जाना जाता है। इसकी छाल का रस पीने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में सूक्रोज़-इनड्यूज्ड एलिवेशन कम होता है और हाइपरटेन्सिव में होने वाला संकुचन भी कम होता है।
यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हल्दी वाला दूध पीने से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा चाय या अदरक में भी हल्दी का पाउडर मिक्स करके आप इसका सेवन कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत पाने के लिए त्रिफला भी काफी फायदेमंद होता है। त्रिफला का सेवन करने के लिए 20 ग्राम त्रिफला को 1 गिलास पानी में मिक्स करके रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छान लें। इस पानी में शहद मिक्स करके खाली पेट इसका सेवन करें।