
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : May 15, 2026 5:50 PM IST
Medically Verified By: Dr. Monika Sharma, Dr Shrey Sharma
remedies for sugar level (image-AI)
एक दिन अचानक से मेरी मम्मी के हाथ गर्म लग रहे थे और उन्हें तेज जलन महसूस होने लगी। 2 से 3 दिन हाथों पर जलन रही और इसके बाद पैरों पर भी झुनझुनी होने लगी। तब हमने डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूर समझा। स्थिति को देखते ही डॉक्टर से ब्लड शुगर लेवल चेक किया और मम्मी का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला। कुछ दिनों तक लगातार शुगर चेक किया, तो बढ़ा हुआ ही मिला। फिर डॉक्टर ने बताया कि मम्मी को प्री-डायबिटीज हो चुका है और अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो डायबिटीज हो सकता है। मेरी मम्मी डॉक्टर की बात सुनकर घबरा गई और उन्होंने बोला कि मुझे जिंदगी भर डायबिटीज की दवा नहीं खानी है, इसलिए मैं कुछ नुस्खों को आजमाउंगी जिससे शुगर लेवल कम हो सकता है। तब घर आकर मम्मी ने इन नुस्खों को आजमाना शुरू किया और कुछ महीनों में मम्मी का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल हुआ और उनका प्री-डायबिटीज भी रिवर्स हो गया। आइए, इस लेख की मदद से जानते हैं कि शुगर लेवल कम करने के लिए मेरी मम्मी ने कौन-कौन से नुस्खे आजमाएं और क्या वाकई ये कारगर होते हैं?
आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजी डॉ. मोनिका शर्मा (Dr. Monika Sharma, Senior Consultant - Endocrinology, Aakash Healthcare) बताती हैं कि हाई ब्लड शुग की वजह से नसों पर गहरा असर पड़ता है। इस स्थिति को न्यूरोपैथी कहा जाता है। इससे हाथ-पैरों में जलन, झुनझुनी, सुन्नपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर थोड़ा-सा भी ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है तो संकेत की अनदेखी बिल्कुल न करें। वरना, स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।
CDC के अनुसार, प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जब ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। लेकिन, यह स्तर डायबिटीज जितना ज्यादा नहीं होता है। अगर इस स्टेज पर सही खान-पान और लाइफस्टाइल फॉलो किया जाए, तो इसे रिवर्स किया जा सकता है।
diabetes remedies
जब मेरी मम्मी का ब्लड शुगर लेवल थोड़ा-सा बढ़ गया था, तो उन्होंने मेथी का पानी पीना शुरू किया था। यह नुस्खा उन्हें, मेरी दादी ने बताया था। वह रोज रात को मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख देती थीं और सुबह इस पानी को छानकर या उबालकर पी लेती थीं। रोज सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से उन्हें ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने में काफी मदद मिली।
मेरी मम्मी ने एक नहीं, बल्कि 5 घरेलू उपाय आजमाए थे। उसमें जामुन के बीजों का पाउडर भी एक था। वह रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ जामुन के बीजों का पाउडर मिलाकर लेती थीं। इस पानी को पीने से भी उन्हें काफी आराम मिला। दरअसल, जामुन के बीज का पाउडर इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए मेरी मम्मी ने करेले के जूस का सहारा भी लिया। कुछ दिनों तक रोजाना करेले का जूस पीने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है। वह रोज नाश्ते में करेले का जूस पीती थीं और इससे उन्हें काफी फर्क महसूस होता था।
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि हां, अगर प्री-डायबिटीज का निदान होता है, तो तुरंत अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार करके इसे रिवर्स किया जा सकता है। ब्लड शुगर कम करने के लिए आप भी देसी नुस्खे आजमा सकते हैं, लेकिन एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कई लोग ब्लड शुगर कम करने के लिए जामुन के बीज, करेले का जूस और मेथी का पानी जैसे घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं। लेकिन, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या वाकई इनसे ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है। तो इसके बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर श्रेय शर्मा की एक वीडियो ली है, जिसमें उन्होंने इससे जुड़ी सारी जानकारियां दी हैं। आप भी सुनें इस वीडियो को-
Disclaimer: जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है तो लोग घबरा जाते हैं और दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन, आपको बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा या घरेलू नुस्खे का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे डायबिटीज की वजह से कई तरह की जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर थोड़ा-सा ही बढ़ा है, तभी भी डॉक्टर से मिलें। मंथा देवी की तरह आप भी घरेलू नुस्खों की मदद से प्री-डायबिटीज को रिवर्स कर सकते हैं। लेकिन, हर व्यक्ति का शरीर और स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। thehealthsite.com इन दावों के लिए जिम्मेदार नहीं है।