पेट के कीड़ों को पूरी तरह से बाहर निकाल देती हैं ये चमत्कारी पत्तियां, जानिए अन्य फायदे

Harsingar Leaves For Worms: हरसिंगार की पत्तियां के रस से पेट के कीड़े, बुखार, सिर में दर्द को ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 9, 2022 4:48 PM IST

हरसिंगार की पत्तियां हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती हैं और इनके प्रयोग से शरीर की कई प्रकार की समस्या से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद की माने तो यह बहुत प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती हैं। हरसिंगार की पत्तियां से हमारे शरीर में जलन और सूजन को ठीक करने में मदद मिलती है। हरसिंगार की पत्तियां के रस से पेट के कीड़े, बुखार, सिर में दर्द को ठीक करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

पेट में कीड़े खत्म करने में मददगार

अधिकतर बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या देखी जाती है। पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चे मिट्टी खाना शुरू कर देते है जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको बच्चों को हरसिंगार की पत्तियों का रस पिलाना चाहिए क्योंकि हरसिंगार की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि कीड़ों को मार देने में सहायक होते हैं।

घाव को भरने में सहायक

हमारे शरीर में चोट लगने पर घाव जल्दी से ठीक नहीं होता है। ऐसा शरीर के अन्दर की बीमारी के कारण हो सकता है जिससे इन्फेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। आप हरसिंगार का उपयोग करके बड़े से बड़े घाव को ठीक कर सकते हैं। हरसिंगार की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण घाव को भरने में मदद करते हैं और यह दर्द को भी कम करने में सहायक हैं।

ऑर्थराइटिस के दर्द से निजात दिलाने में सहायक

इस स्थिति में आपके पैरो में और जोड़ो मे दर्द होने लगता है। जिससे हमे चलने फिरने में दिक्कत हो सकती है। हरसिंगार की पत्तियां का उपयोग करके हमें घुटनों और जोड़ो के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। हरसिंगार की पत्तियां सूजन को कम करने में भी उपयोगी है और हमारी शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। इससे जोड़ों की इंफ्लेमेशन कम होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source