Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर दर्द का अचूक इलाज हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, फॉलो करते ही मिलेगा आराम

आज हम आपको ऐसे शानदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने सिर दर्द की समस्या से बहुत जल्द निजात पा सकते हैं। यदि आप लंबे समय समय से इस समस्या से परेशान हैं और तरह तरह के इलाज करा चुके हैं तो आपको ये नुस्खे जरूर फॉलो करें।

सिर दर्द का अचूक इलाज हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, फॉलो करते ही मिलेगा आराम
home remedies for headache

Written by intern23.seo |Updated : February 1, 2024 3:24 PM IST

सिर का दर्द आज एक आम समस्या बनता जा रहा है। सिर दर्द के पीछे कई बार अलग-अलग कारण हो सकते हैं तो कई लोगों को एक ही कारण से बार-बार सिर में दर्द हो सकता है। हालांकि सामान्य सिर दर्द तो आज दूसरे व्यक्ति की परेशानी है, लेकिन तब क्या हो जब यह सिर का दर्द असहनीय हो जाए। ऐसी स्थिति में लोग पेन किलर का सहारा लेते हैं। यदि आप 2-4 महीने में एक बार पेनकिलर का सेवन करते हैं तब को ज्यादा चिंता की बात नहीं है लेकिन यदि आप सिर के दर्द के कारण हर रोज पेन किलक का सेवन करने के लिए मजबूर हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दर्द निवारक दवाएं आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। इन दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण शरीर में तरह-तरह की समस्याएं सामने आने लगती है। यदि आप भी सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सिर दर्द की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में..

सिर दर्द के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Headache)

1. अदरक और तुलसी का रस (Tulsi and Ginger)

यदि आप बहुत अधिक सिर के दर्द से परेशान हैं तो आप इसके लिए तुलसी और अदरक के रस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको 10-15 तुलसी के पत्ते और थोड़ा सा अदरक लेकर उसे पीस लें। अब इसका रस निकालकर माथे पर लगाएं। इस रस का लेप माथे पर लगाने से दर्द काफी जल्द ठीक होता है। इसके अलावा यदि दर्द असहनीय है तो आप इस रस का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि आपको 1 चम्मच की मात्रा में ही इस रस का सेवन करना चाहिए।

2. पुदीना का रस (Peppermint)

पुदीना खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारे लिए औषधीय लाभ भी पहुंचाता है। यदि आप सिर दर्द से निजात पाना चाहते हैं तो आपको पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर अपने माथे पर लगाना चाहिए। इस रस को लगाने से आपका सिर का दर्द चुटकियों में खत्म हो सकता है।

Also Read

More News

3. सेब का सेवन (Apple)

जी हां जिस सेब को हम सभी खूब स्वाद लेकर खाते हैं उसी से हमारे सिर का दर्द भी ठीक हो सकता है। यदि आप घर बैठे बिना दवा के सिरदर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको 1 सेब नमक लगाकर खा लेना चाहिए। सिर दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाने वाले नुस्खों में यह नुस्खा काफी कारगर है।

4. बादाम (Almond)

सिरदर्द से निजात पाने के लिए आप बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। जी हां यदि आप 5-7 बादाम को चबाकर खाते हैं तो इससे आपका सिर का दर्द चुटकियों में दूर हो सकता है। दरअसल बादाम में पाया जाने वाला तत्व "सेलेसिन" पेन किलर की तरह काम करता है। जो हमारे शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द में राहत पहुंचाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. एप्पल विनेगर (Apple Vinegar)

यदि आप रात को पार्टी में ज्यादा शराब के सेवन के कारण अगले दिन सुबह सिर दर्द से परेशान हैं। तो आपको सेब का सिरका जरूर ट्राई करना चाहिए। जी हां एक गिलास गर्म पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका या एप्पल विनेगर डालें, साथ ही इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला लें। यह ड्रिंक आपको सिर दर्द से बहुत जल्द निजात दिला सकती है।

About the Author

... Read More