
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 14, 2023 2:48 PM IST
Seeds to eat empty stomach for to reduce the level of cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल वैसे तो एक प्रकार की क्रोनिक डिजीज है, जिसका जड़ से कोई इलाज नहीं है और दवाओं की मदद से स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा रोग है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का पैदा कर सकता है। इसलिए नियमित रूप से इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को अपनी जांच कराते रहना चाहिए, साथ ही साथ कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जैसे इस बीमारी से निपटने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है। वहीं अपनी डाइट से जुड़े कुछ साधारण से नुस्खे हैं, जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपक ऐसे ही एक खास लेकिन साधारण से तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। ऐसे खास तरह के बीज जिनकी एक चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट खाना आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।
हम किसी और बीज नहीं बल्कि चिया के बीच के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि चिया के बीजों में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। लेकिन सिर्फ चिया के बीज में फाइबर ही नहीं बल्कि कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को चिया के बीजों का पूरा फायदा सिर्फ तभी मिल पाएगा जब आप इन्हें रातभर या कुछ घंटों के लिए लगातार पानी में भिगोकर रखते हैं। रातभर पानी में भीगे हुए चिया के बीज रोजाना सुबह खाली पेट खाएं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कंट्रोल होगा ही उसके साथ-साथ पाचन में सुधार होगा, डिहाइड्रेशन नहीं होगी और शरीर को अन्य भी कई फायदे मिलेंगे।
हालांकि, चिया के बीजों का घरेलू नुस्खा हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए काफी प्रभावी हो सकता है, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल कई जानलेवा बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इस बीमारी को गंभीरता से लेना जरूरी है और नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसमें दी गई किसी भी मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल, डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए।