Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हड्डियों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़कर बाहर निकाल देगा ये काले रंग का बीज, सुबह उठते ही ऐसे करें सेवन

High Uric Acid Level (Hyperuricemia) : ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए आप किचन में मौजूद कलौंजी का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

हड्डियों में जमा यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़कर बाहर निकाल देगा ये काले रंग का बीज, सुबह उठते ही ऐसे करें सेवन

Written by Kishori Mishra |Updated : May 1, 2024 5:04 PM IST

High Uric Acid Level (Hyperuricemia) : हमारे शरीर में यूरिक एसिड एक केमिकल है, जो प्यूरीन नामक पदार्थों के टूटने से बनता है। प्यूरीन आमतौर पर शरीर में निर्मित होता है और कुछ खाद्य पदार्थों में प्यूरीन होता है। प्यूरीन की उच्च मात्रा वाले एंकोवी, बीन्स, बीयर जैसे खाद्य पदार्थों में होती है। अधिकांश यूरिक एसिड ब्लड में घुल जाता है, जो किडनी तक पहुंचकर यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल जाता है। लेकिन अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाए, तो लिवर से अच्छे से बाहर नहीं निकाल पाता है। ऐसे में धीरे-धीरे जोड़ों और हड्डियों के आसपास यूरिक एसिड का क्रिस्टल बनने लगता है। यूरिक एसिड के क्रिस्टल को तोड़ने के लिए कलौंजी का सेवन किया जा सकता है। यह यूरिक एसिड के रोगियों के लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड रोगियों के लिए कलौंजी कैसे है फायदेमंद और कैसे करें इसका सेवन?

यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है कलौंजी?

बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का सेवन करना काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, कलौंजी में बीटा-सेलिनिन और एन-ब्यूटिलफ्थालाइड नामक यौगिक होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कलौंजी में हड्डियों में जमा नाइट्रिक ऑक्साइड के क्रिस्टल्स को बनने से रोकने का गुण होता है। अगर आप अपने ब्लड में हाई यूरिक एसिड की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कलौंजी का सेवन करें।

हाई यूरिक एसिड में कैसे करें कलौंजी का सेवन?

कलौंजी की चाय

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह के समय कलौंजी के बीजों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच करीब कलौंजी के बीजों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर इसे चाय की तरह पिएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर सकते हैं।

Also Read

More News

कलौंजी का पाउडर

कलौंजी के पाउडर को आप खाने में एड कर सकते हैं। इसके लिए कलौंजी को पीसकर इसे सब्जी या फिर सलाद पर छिड़कर खाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।