नहीं रुक रही है छींक? तुरंत आराम पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

चाहे सर्दी का मौसम हो, कोई अजीब सी गंध नाक में जाए या फिर आप किसी ऐसी चीज के संपर्क में आ जाओ जो आपको सूट नहीं करती है तो छींक आना लाजमी है। यानि कि छींक किसी भी व्यक्ति को कहीं भी आ सकती है। जब आप किसी पब्लिक प्लेस में होते हैं और बार बार छींक आती है तो ये शर्म का कारण भी बन सकता है। जब कोई व्यक्ति छींक का शिकार होता है तो वह अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज किया जाए। आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो छींक की समस्या को तुरंत रोकने में आपकी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 17, 2020 8:01 PM IST

चाहे सर्दी का मौसम हो, कोई अजीब सी गंध नाक में जाए या फिर आप किसी ऐसी चीज के संपर्क में आ जाओ जो आपको सूट नहीं करती है तो छींक आना लाजमी है। यानि कि छींक किसी भी व्यक्ति को कहीं भी आ सकती है। जब आप किसी पब्लिक प्लेस में होते हैं और बार बार छींक आती है तो ये शर्म का कारण भी बन सकता है। जब कोई व्यक्ति छींक का शिकार होता है तो वह अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज किया जाए। आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो छींक की समस्या को तुरंत रोकने में आपकी मदद करेंगे।

जिंक युक्त फूड

जब आपको जुकाम होता है और छींक रुकने का नाम नहीं लेती है तो जिंक आपकी मदद कर सकता है। जब आप ऐसी स्थिति का शिकार हों तो आपको अपनी डाइट में जिंकी की खुराब बढ़ा देनी चाहिए। जिंक आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। आपको डाइट में फलियां, नट्स, और बीज आदि शामिल करने चाहिए। साथ ही अगर आपकी किचन में कोई ऐसी चीज है जिसमें जिंक की मात्रा हो तो उसे भी अपनी डाइट में शामिल करें।

बड़ी काली इलायची

आपके किचन में मौजूद काली इलायची भी एक ऐसी चीज है जो तुरंत आपकी छींक को रोक सकती है। इसमें मौजूद तेज सुगंध और एसेंशियल ऑयल गले और नाक की इरिटेशन को कम कर छींक को तुरंत रोकता हैं। आपको बड़ी काली इलायची को मुंह में रखना है और धीरे धीरे इसे चबाना है।

Amla or gooseberry is healthy for hair

आंवला

आंवला (भारतीय करौदा) एक ऐसा फल है जिसे नियमित रूप से खाना चाहिए। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह न केवल प्रतिरक्षा को बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद मजबूत एंटीऑक्सिडेंट नाक को साफ भी करते हैं जिससे अचानक छींक से छुटकारा मिलता है। आप इसे या तो कच्चा खा सकते हैं या इसका रस निकालकर भी सेवन कर सकते हैं।

अदरक और तुलसी

अदरक और तुलसी मिलकर एक ऐसा शक्तिशाली संयोजन बनाते हैं जो थोड़ी देर में सर्दी, खांसी और अचानक एलर्जी से लड़ते हैं। 3-4 तुलसी के पत्तों को अदरक के एक छोटे टुकड़े (आप अदरक के पाउडर का उपयोग भी कर सकते हैं) को थोड़े से पानी में उबालें।

garlic with hot water benefits in hindi 1

लहसुन

स्वाद में तीखा होने वाला लहसुन कई स्वास्थ्य लाभों को समाए हुए होता है। इसमें एक विशेष एक्टिव इन्ग्रीडेंट होता है, जिसे 'एलिसिन' कहा जाता है, ये नाक में रुकावट डालने वाले बैक्टीरियां को नष्ट कर आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। लहसुन की कली चबाने से सर्दी, जुकाम, बंद नाक और छींक से आराम मिल सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source