Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

टेंशन और सिरदर्द से राहत पाने के 5 खुशबूदार तरीके हैं ये, मिनटों में होगा असर

आमतौर पर सिरदर्द के कई कारण होते हैं, जैसे टेंशन, वर्क प्रेशर, आंखों की समस्या, साइनस में जमाव, खराब पाचन आदि। कई बार यह सिरदर्द जल्दी से ठीक नहीं होता और लंबे समय तक परेशान करता है, जिसे क्रोनिक सिरदर्द कहा जाता है।

टेंशन और सिरदर्द से राहत पाने के 5 खुशबूदार तरीके हैं ये, मिनटों में होगा असर

Written by Atul Modi |Updated : February 24, 2024 5:31 PM IST

सिरदर्द कहने को भले ही आपके सिर में होता है, लेकिन ये पूरे शरीर और कार्य क्षमता को प्रभावित करता है। आमतौर पर सिरदर्द के कई कारण होते हैं, जैसे टेंशन, वर्क प्रेशर, आंखों की समस्या, साइनस में जमाव, खराब पाचन आदि। कई बार यह सिरदर्द जल्दी से ठीक नहीं होता और लंबे समय तक परेशान करता है, जिसे क्रोनिक सिरदर्द कहा जाता है। इस स्थिति में दिनभर या कभी-कभी दो दिन तक भी सिरदर्द बना रहता है। कई बार ये दर्द रुक-रुक कर ट्रिगर होता है। यह स्थिति और भी परेशानी वाली हो जाती है। माइग्रेन, क्लस्टर हेडएक आदि इसी के रूप हैं। ऐसे में आप सिरदर्द को हल्के में नहीं ले सकते। क्योंकि समय पर इसपर ध्यान न देना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। अगर आप भी अक्सर सिरदर्द की परेशानी से जूझते हैं तो कुछ हर्बल उपचार आपके बहुत काम आ सकते हैं।

1. पुदीना है पावरफुल

सिरदर्द को जड़ से खत्म करने में पुदीना बेस्ट उपाय है। इसका सेवन ही नहीं, इसकी खुशबू तक आपको राहत देगी। पुदीने के उपयोग से मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं, जिससे सिरदर्द कम होता है। पुदीने की चाय भी आपका सिरदर्द दूर कर देगी। वहीं पुदीने का तेल माथे पर लगाने से भी आपको राहत मिलेगी।

2. अदरक दिखाएगी असर

अदरक सिरदर्द को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो सिरदर्द, खासतौर पर माइग्रेन से राहत दिलाते हैं। अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जो मस्तिष्क और रक्त वाहिकाओं की सूजन कम करता है। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे आप रिलैक्स होते हैं। एनाल्जेसिक गुणों के कारण यह दर्द को दूर करता है। आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। या फिर ताजे अदरक का टुकड़ा चबाएं। अदरक का तेल भी माथे पर लगा सकते हैं।

Also Read

More News

3. लैवेंडर की खुशबू खत्म करेगी दर्द

सिरदर्द को दूर करने का खुशबूदार तरीका है लैवेंडर। लैवेंडर में एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो सिरदर्द को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ इसमें लिनालूल और लिनलिल एसीटेट नामक यौगिक होते हैं जो दर्द के संकेतों को अवरुद्ध करके सिरदर्द से राहत दिलाते हैं। लैवेंडर आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है, जिससे आपका दिमाग शांत रहता है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल को माथे पर लगाएं। लैवेंडर टी भी पी सकते हैं। लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर स्नान करना भी अच्छा विकल्प है।

4 . रोजमेरी दिलाएगी दर्द से राहत

​रोजमेरी आपको सिरदर्द से तुरंत राहत दिला सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। रोजमेरी में कार्नोसिक एसिड रोजमेरीनिक एसिड होते हैं, जो नसों की सूजन कम करते हैं। रोजमेरी की सुगंध मस्तिष्क में कुछ रसायनों के स्तर को कम करती है, जिससे टेंशन और स्ट्रेस कम होता है। सिरदर्द दूर करने के लिए आप रोजमेरी ऑयल माथे पर लगाएं। आप रोजमेरी की चाय भी पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. पेन किलर है कैमोमाइल

कैमोमाइल एक प्राचीन पौधा है, जिसे आयुर्वेद में महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना गया है। सदियों से इसका उपयोग दर्द निवारक के रूप में किया जा रहा है। कैमोमाइल में एजुलिन नामक एक यौगिक होता है जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह सिरदर्द से राहत दिलाता है। यह नसों को आराम देकर दर्द के प्रभाव को तुरंत कम करता है। कैमोमाइल की चाय के सेवन से आपको आराम मिल सकता है।

About the Author

... Read More