नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करेगी दालचीनी, रोजाना इन 2 तरीकों से करें सेवन

Cinnamon For Bad Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं सेवन का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 5, 2024 11:03 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Cinnamon For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा होने लगता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में दालचीनी भी शामिल है। जी हां, दालचीनी शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में प्रभावी हो सकती है। आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कैसे फायदेमंद है दालचीनी और कैसे करें इसका इस्तेमाल? -

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है दालचीनी? (Cinnamon Benefits To Reduce Cholesterol in Hindi)

डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, जिसके वजह से यह शरीर की सूजन को भी कम करने में भी प्रभावी होती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें दालचीनी का इस्तेमाल? (How To Use Cinnamon To Reduce Cholesterol In Hindi)

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में -

दालचीनी का पानी

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक टुकड़ा दालचीनी का डालकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर इसका सेवन करें।  आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।

दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए आप एक पैन में एक कप पानी गर्म करें। फिर इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर 10 मिनट तक उबालें। जब ये उबल कर आधा रह जाए, तो इसे छान लें। फिर आप इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source