
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : March 28, 2024 8:01 PM IST
बेहतर और पर्याप्त नींद आपकी मेंटल हेल्थ के साथ ही फिजिकल हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है। रात में अच्छी नींद नहीं आने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बेहतर नींद को लेकर सचेत रहें। अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन नामक हार्मोन काफी हद तक जिम्मेदार होता है। मस्तिष्क में बनने वाला यह हार्मोन बेहतर नींद के साथ आपके जागने के साइकिल को कंट्रोल करता है। मेलाटोनिन से आपको जल्दी और गहरी नींद आती है। इसके कारण आप सुबह फ्रेश उठते हैं। यह हार्मोन आपकी टेंशन को कम करता है और आपको रिलैक्स करता है। मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स की मदद से आप मेलाटोनिन का लेवल बढ़ा सकते हैं। सोने से पहले कुछ खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना आपकी बेहतर नींद और सेहत दोनों के लिए अच्छा है।
हर भारतीय रसोई का यह अहम मसाला गुणों से भरपूर है। यह खुशबूदार मसाला आपको बेहतर नींद दिलाने में मददगार हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। सोने से पहले आप एक गिलास दूध में एक या दो इलायची मिलाकर पीएं। आप इसे सीधा भी चबाकर खा सकते हैं।
जायफल में मौजूद कुछ यौगिक मस्तिष्क को शांत करने और नींद को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मिरिस्टिसिन नींद की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। आप रोज रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल का पाउडर मिलाकर पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
अश्वगंधा को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण जड़ी बूटी माना गया है। अध्ययनों से पता चला है कि अश्वगंधा नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। साथ ही अनिद्रा की परेशानी भी दूर करता है। अश्वगंधा शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम करता है जिससे आपका शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होते हैं। यह शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जो नींद के लिए जरूरी है।
रसोई में आसानी से मिलने वाला सूखा धनिया यानी धनिये के बीज बहुत ही गुणकारी होते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर से बीज आपके तंत्रिका तंत्र को रिलैक्स करते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आती है। इसके लिए आप रात में धनिये के बीजों की चाय पी सकते हैं। आप दो कप पानी में एक टीस्पून धनिए के बीज डालें। पानी आधा होने तक इसे उबालें और फिर छानकर इस पानी का सेवन करें।
कैमोमाइल टी पीने से आपको गहरी नींद आती है। यह आपको रिलैक्स करती है। यह चाय शरीर में मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ाती है। इसमें एपिजेनिन नामक तत्व होता है जो ब्रेन को आराम देता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है।
चेरी और कीवी दोनों के सेवन से ही आपको अच्छी नींद आती है। चेरी में मेलाटोनिन भरपूर मात्रा में होता है। रात के समय चेरी खाने से या इसका जूस पीने से आपको अच्छी नींद आएगी। वहीं कीवी भी मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ाती है। इसके सेवन से अनिद्रा की परेशानी दूर होती है।