पेट में गड़गड़ाहट की आवाज लोगों के सामने कर सकती है शर्मिंदा, मिनटों में छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 नुस्खे

Growling stomach and pain : पेट से गड़गड़ाहट की आवाज आने पर आप कुछ नुस्खे आजमा सकते हैं। इससे मिनटों में आराम मिलता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 8, 2024 4:01 PM IST

Growling stomach and pain : क्या आपके पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आती है? क्या आपको भूख लगी रहती है, लेकिन गैस्ट्रिक की परेशानी के कारण आप खा नहीं पाते हैं? अगर हां, तो यह आपके आंत की समस्या हो सकती है। पेट में आने वाली गुड़गड़ाहट की आवाज छोटी आंत में होने वाली परेशानी होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप घर पर मौजूद नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में इन आसान से नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर क्या करें?

पेट में गड़गाहड़ के अन्य लक्षण?

छोटी आंत में गैस बनने या फिर पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर गुर्राहट के अलावा कई अन्य तरह के लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में -

  1. भूख कम लगना
  2. अपच की परेशानी होना
  3. जठरांत्र संक्रमण
  4. खाने में मन नहीं लगना
  5. खाने के तुरंत बाद उल्टी जैसा महसूस होना या फिर पेट फूलना
  6. चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (आईबीएस), इत्यादि।

पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर क्या करें?

पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

पानी पिएं

पेट में गुड़गुड़ाहट की आवाज आने पर तुरंत थोड़ा सा पानी पी लें। इससे पेट की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह पाचन की गड़वड़ी को कम करता है। इससे आवाज आना कम हो सकता है। हालांकि, जब आपका पेट गुर्राए तो ज्यादा पानी न पिएं। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए रुक-रुककर घूंट-घूंट में पानी पिएं। 

कुछ खाएं

कभी-कभी पेट लंबे समय तक खाली रहने की वजह से पेट से आवाज आने लगती है। ऐसे में भूख को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप थोड़ा सा कुछ हल्की चीजें खा लें। लेकिन ज्यादा खाने से बचें। ध्यान रखें कि अपने 3 मीट को 6 छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर खाएं। इससे पेट में होने वाली परेशानी कम हो सकती है। 

खाने के चबाकर खाएं

पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने का कारण खाने के अच्छे से चबाकर न खाना हो सकता है। अगर आप खाने को अच्छे से चबाकर खाएंगे, तो इससे पेट की गड़गड़ाहट कम हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र भी अच्छे से काम कर सकता है। 

खट्टी चीजों को खाने से बचें

पेट में गड़गड़ाहट की आवाजआने पर कोशिश करें कि खट्टी चीजों का सेवन न करें। इस तरह की चीजों का सेवन करने से पेट में अम्ल का स्तर बढ़ जाता है, जो गैस की परेशानी का कारण बन सकता है। इससे पेट में दर्द और अपच की शिकायत हो सकती है।

अजवाइन का पानी

पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर आप अजवाइन का पानी पिएं। अजवाइन का पानी पीने से पेट से आने वाली आवाज कम हो सकती है।

पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आने पर आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति बिगड़ रही है तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source