गिरते प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाती हैं ये 5 नैचुरल चीजें

डेंगू होने पर  शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरना शुरु हो जाते हैं, जिससे मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। ऐसे में, कुछ नैचुरल चीजों की मदद से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 25, 2023 8:47 AM IST

Platelets Count: आजकल बदलते मौसम के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां बहुत ही तेजी से बढ़ रही हैं। इन दिनों देश के कई जगहों पर मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू और मलेरिया ने अपना कहर मचा रखा है। डेंगू हल्के बुखारा से शुरु होता है और बाद में यह बुखार गंभीर रुप ले लेता है। डेंगू होने पर  शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरना शुरु हो जाते हैं और मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। यहां तक की शरीर में प्लेटलेट्स की कमी से मरीज की जान भी जा सकती है। डेंगू और मलेरिया बुखार दोनों ही शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से गिराने का काम करते हैं। ऐसे में, कुछ आयुर्वेदिक उपचार की मदद से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए वाली चीजें

चुकंदर

चुकंदर हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी बहुत मदद करता है। चुकंदर का जूस पीने से हमारे शरीर में प्लेटलेट्स तेजी बढ़ने लगते हैं। अगर आपको शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो, तो आपको चुकंदर का जूस पीना चाहिए। ये आपके शरीर से कमजोरी को दूर करने में मदद करेगा।

अनार

अनार खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में बहुत मदद करता है। साथ ही, इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में खून के थक्के को बनने से रोकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले गुण हमारी सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, एलोवेरा प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने का काम भी करता है और शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण करता है।

पपीते की पत्तियां

पपीते की पत्तियां प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपचारों में से एक है। इसमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते है। आप चाहें तो पपीते की पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं।

कीवी

डेंगू बुखार में हमेशाा डॉक्टर कीवी फल खाने की सलाह देते हैं। यह पोटैशियम और विटामिन-सी से भरपूर होता है। ये दोनों न्यूट्रीएंट शरीर में प्लेटलेट की संख्या को तेजी से बढ़ाते हैं। इसी वजह से डॉक्टर डेंगू बुखार में कीवी फल खाने की सलाह देते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source