
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 6, 2024 2:11 PM IST
Medically Verified By:
Remedies for Bloating In Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें ब्लोटिंग की परेशानी होना काफी आम है। ब्लोटिंग की वजह से पेट फूलना, पेट में गैस बनना और थोड़ा सा खाने के बाद पेट भरा-भरा रहना जैसा महसूस होता है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की परेशानी हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप पाचन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मदरलैंड हॉस्पिटल की गायनोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा सक्सेना से बातचीत की है। आइए जानते हैं डॉक्टर से प्रेग्नेंसी में ब्लोटिंग की शिकायत होने पर क्या करें?
डॉक्टर का कहना है कि गर्भवास्था के दिनों में महिलाओं को ब्लोटिंग की शिकायत काफी ज्यादा होती है। अगर आपको ब्लोटिंग की परेशानी काफी ज्यादा हो रही है, तो इस स्थिति में 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। पानी पीने से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है, जो ब्लोटिंग की शिकायतों को भी कम कर सकता है। इसके अलावा पूरे दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं।
Also Read : ब्लोटिंग से रहते हैं अक्सर परेशान, तो इन सिम्पल टिप्स से मिलेगी निजात
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट फूलने की परेशानी कम करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। सौंफ में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसकी मदद से अपच और पेट फूलने जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आपको ब्लोटिंग की शिकायत रहती है, तो सौंफ से बनी चाय का सेवन करें। इसके अलावा गर्म पानी के साथ सौंफ का सेवन करने से भी लाभ हो सकता है।
ब्लोटिंग की शिकायतों को कम करने के लिए मेथी के दानों का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर होते हैं, जो अपच की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने के एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के बीजों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें, इससे आपकी समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
ब्लोटिंग और पेट फूलने की परेशानी को कम करने के लिए इलायची का सेवन करें। इसका सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो सकती है। साथ ही यह सूजन और ब्लोटिंग की शिकायतों को कम कर सकता है।
ब्लोटिंग की समस्याओं को दूर करने के लिए आप पुदीने के पत्तों को सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है, जो अपच और ब्लोटिंग की परेशानियों को कम कर सकता है।