गर्मियों में आपको लू के थपेड़ों और पेट की समस्याओं से बचाएंगे ये 5 फूड, जानिए कैसे करें खुद की देखभाल

Summer Food For Heat Wave: मौसम के अनुसार अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करके आप गर्मियों को भी एंजॉय कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 21, 2024 8:01 PM IST

गर्मियों का मौसम लौट आया है और इसी के साथ शुरू होने वाला है चिलचिलाती धूप, तपती लू और गर्म हवाओं का भीषण दौर। यही कारण है कि इस मौसम में आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होता है। एक ओर धूप और गर्मी से होने वाली परेशानियां इस समय बढ़ जाती हैं। दूसरी ओर खाना जल्दी खराब होने का डर रहता है, जिससे कई बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है। उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग इस मौसम की आम बीमारियां हैं। हालांकि मौसम के अनुसार अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करके आप गर्मियों को भी एंजॉय कर सकते हैं। प्रकृति ने इस मौसम के लिए ऐसे कई सुपरफूड बनाएं हैं, जो आपके शरीर और सेहत दोनों का भरपूर ध्यान रखते हैं। कौनसे हैं ये सुपरफूड चलिए जान लेते हैं।

गर्मियों में इसलिए बढ़ती है परेशानी

आमतौर पर गर्मी के मौसम में पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसका कारण यह है इस समय शरीर का पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। ऐसे में अगर आप अनहेल्दी, जंक फूड या ज्यादा तला हुआ भोजन करते हैं तो वो बहुत धीमे-धीमे पचता है और आपको थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। साथ ही पाचन भी खराब हो जाता है।

ये हैं गर्मियों के सुपरफूड

गर्मियों में अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए, जिनके सेवन से शरीर में पानी की कमी न हो।

1. सत्तू दूर करेगा सुस्ती

सत्तू सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। इसे आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। भुने चने को पीसकर बनने वाला सत्तू न सिर्फ आपकी थकान दूर करता है, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखता है। गर्मियों में इसे जौ से भी बनाया जाता है। सत्तू से अपच की परेशानी भी दूर होती है। आप इसे पानी में घोलकर भी पी सकते हैं। कुछ लोग इसे बूरा मिलाकर पीना पसंद करते हैं तो कुछ इसमें जीरा, सौंफ, काला नमक और प्याज डालकर भी पीते हैं। ये सभी चीजें आपके पेट को ठंडक देती हैं।

2. लू से बचाव करेगा दही

गर्मी के मौसम में लू से बचना है तो आपको दही को अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। दही या छाछ दोनों ही आपके शरीर के तापमान को कम करते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया आपके पाचन तंत्र में सुधार करते हैं, जिससे उल्टी, दस्त, अपच, कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। यह आपकी आंतों की सेहत भी सुधारता है।

3. देसी घी है गुणों की खान

आमतौर पर लोग मानते हैं कि घी खाने से हेल्थ प्रॉब्लम होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको अपनी डेली डाइट में सीमित मात्रा में शुद्ध देसी घी को जरूर शामिल करना चाहिए। गर्मियों में घी आपके शरीर को ठंडा रखता है। इसमें पाए जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिससे आप कई संक्रमणों से बचते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी आपको एनर्जी देते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में पेट संबंधी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट आधा टीस्पून देसी घी आपको खाना चाहिए।

इन फल सब्जियों को भी करें आहार में शामिल

  • खीरा: खीरा 96% पानी से बना होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
  • टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो आपको गर्मी की बीमारियों से बचाता है।
  • लौकी- लौकी विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम और पोटेशियम का अच्छा सोर्स है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है।
  • भिंडी- भिंडी में फोलेट और पोटेशियम होता है। फाइबर रिच यह सब्जी आपका पाचन सुधारती है।
  • प्याज- गर्मियों में प्याज जरूर खाएं। ये आपको हीट स्ट्रोक से बचाएगा।
  • तरबूज: तरबूज 92% पानी से बना होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • खरबूजा: खरबूजा भी पानी से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए और सी भी होता है।
  • आम: फलों का राजा आम विटामिन ए,सी और ई से भरपूर होता है।
  • अनार: अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाते हैं।
  • केला: केला पोटेशियम का अच्छा सोर्स है। इससे एनर्जी बनी रहती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source