इन 4 बीमारियों में कभी नहीं पीना चाहिए शहद-नींबू वाला गर्म पानी, बढ़ जाएंगी तकलीफें

Garm Nimbu Pani Ke Nuksan: सुबह खाली पेट अगर गुनगुने पानी में आप शहद और नींबू का रस घोलकर पीते हैं तो इससे केवल फायदे नहीं बल्कि कई नुकसान भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 4, 2024 4:02 PM IST

Hot Lemon Water Side Effects: सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले क्या पीते है यह आपकी फिजिकल हेल्थ, स्किन की हेल्थ और यहां तक कि मेंटल हेल्थ को भी मेंटेन करने में मदद कर सकता है। बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन और वेट लॉस से लेकर डाइजेशन बढ़ाने के लिए लोग सुबह अलग-अलग तरह के हर्बल ड्रिंक्स पीते हैं। ऐसा ही एक पॉप्युलर मॉर्निंग ड्रिंक है शहद वाला नींबू पानी। सुबह खाली पेट गुनुगने पानी के साथ शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट साफ होने और वेट लॉस में मदद होने जैसे दावे किए जाते हैं। इसीलिए, बहुत-से लोग सुबह नींबू-शहद और गर्म पानी का यह मिश्रण तैयार करते हैं और पीते हैं। लेकिन, इस ड्रिंक का सेवन करते समय कुछ सावधानियां भी बरतना जरूरी है वर्ना इससे नुकसान भी हो सकता है।

इन लोगों को नही पीना चाहिए गर्म पानी के साथ नींबू-शहद

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar, Ayurvedic Expert) का कहना है कि नींबू पानी और शहद का मिश्रण जहां फैट बर्न करने का काम करता है। लेकिन, हर किसी के लिए नींबू पानी और शहद (Honey and lemon juice in hot water) का यह मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉ. दीक्षा के अनुसार, गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है और यह लिवर की सफाई भी करता है। साथ ही साथ पेट की गैस जैसी समस्याओं से भी शहद-नींबू का पानी पीने से आराम मिलता है। लेकिन,इन लोगों को शहद-नींबू और गुनगुना पानी एकसाथ नहीं पीना चाहिए-

ऐसे लोग जिन्हें गठिया की समस्या हो उन्हें यह ड्रिंक नहीं पीना चाहिए।

हाइपरएसिडिटी और पित्त दोष वाले लोगों को भी गुनगुने पानी के साथ नींबू-शहद का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

ऐसे लोग जिनकी हड्डियां कमजोर हों या दांत हिल रहे हैं उन्हें भी गर्म नींबू पानी से परहेज करना चाहिए।

मुंह के छाले या माउथ अल्सर की समस्याहो तो भी शहद वाला नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।

नींबू-शहद और गर्म पानी पीते समय रखें इन बातों का भी ध्यान

पानी हमेशा हल्का गर्म या गुनगुना ही पीएं। बहुत गर्म पानी पीने से बचें।

शहद को हमेशा ड्रिंक पीने से ठीक पहले मिलाएं। बहुत गर्म पानी में शहद को ना घोलें। ध्यान रखें कि शहद गरम करने या पकाने से वह जहरीला बन जाता है।

एक बार में आधा से एक चम्मच ही शहद इस्तेमाल करेँ।

नींबू की भी मात्रा कम रखें। अगर आप पहली बार नींबू पानी पी रहे हैं तो आधा नींबू का रस मिलाएं, फिर अगर कोई साइड-इफेक्ट्स ना दिखें तो एक से दो नींबू का रस भी मिल सकते हैं।