हाथ-पैरों की सूजन को कम करने के लिए करें ये 3 काम, तुरंत मिलेगा आराम

Swelling of Hands and Feet : हाथ-पैरों में होने वाली सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं हाथ-पैरों में सूजन होने पर क्या करें?

हाथ-पैरों की सूजन को कम करने के लिए करें ये 3 काम, तुरंत मिलेगा आराम

Written by Kishori Mishra |Updated : March 31, 2024 7:01 AM IST

Swelling of Hands and Feet : हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन हो चुकी है। सूजन होने पर न सिर्फ पैर मोटे नजर आते हैं, बल्कि इसके कारण हाथ-पैरों में काफी दर्द भी रहता है। यह परेशानी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। अगर आपके हाथ-पैरों में काफी ज्यादा दर्द रहता है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। जी हां, घरेलू नुस्खों की मदद से हाथ-पैरों में होने वाली सूजन की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हाथ-पैरों की सूजन कम करने के लिए क्या करें?

रोजाना पिएं पर्याप्त मात्रा में पानी

सही मात्रा में पानी न पीने के वजह से हाथ-पैरों में सूजन की समस्या देखी जा सकती है। दरअसल, जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में फ्लूइड्स का लेवल असंतुलित हो जाता है। ऐसे में शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

सेंधा नमक से करें सिंकाई

पैरों में सूजन की परेशानी होने पर सेंधा नमक के पानी से सिंकाई करें। इसमें मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो हाथ-पैरों में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें कुछ देर के लिए अपने पैरों को भिगोकर रख दें। इससे पैरों की सूजन को कम किया जा सकता है।

Also Read

More News

पैरों को ऊपर करके रखें

कुछ स्थितियों हाथ-पैरों तक ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऐसे में हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है। अगर आपके हाथ-पैरों में सूजन की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में आप एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। इससे सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

TRENDING NOW

हाथ-पैरों में होने वाली सूजन की परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की मदद लें।