Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Spices For Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के सभी प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज रोगियों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकें। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ मसालों को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 3 मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें सिनेमैल्डिहाइड मौजूद होता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से शरीर में शुगर स्पाइक को रोकने में भी मदद मिल सकती है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट दालचीनी का पी सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे चाय, स्मूदी या सूप में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित वजन घटाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम में भी मदद मिल सकती है।
अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोज सुबह खाली पेट मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रातभर मेथी को पानी में भिगोकर, सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
भारतीय भोजन में लहसुन का प्रयोग काफी किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। साल 2006 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन में भी पाया गया कि लहसुन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि लहसुन का अर्क शरीर में इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी प्रभावी होता है।
शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो लहसुन की चाय बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, इसके सेवन से सेहत को कोई अन्य लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।