
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 23, 2020 5:59 PM IST
immunity booster drinks
अगर इंसान की इम्युनिटी मजबूत है तो कई वायरस शरीर में घुसने के बाद आपको प्रभावित नहीं कर पाएंगे। क्योंकि आपकी प्रतिरक्ष प्रणाली उनसे लड़कर आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी। इम्युन सिस्टम का महत्व मानसून के सीजन में और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में पानी, हवा और एक दूसरे के संपर्क में आने से भी कई तरह के रोग होने का खतरा रहता है। इसलिए बीमार होकर डॉक्टर के पास जाने के बजाय जरूरी है कि इम्युनिटी को स्ट्रॉंग किया जाए। आज हम आपको 3 ऐसी ड्रिंक बता रहे हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में जादू की तरह काम करेंगी।
मिंट या मेंथा सबसे पुरानी जड़ी बूटियों में से एक है। इस बूटी का इस्तेमाल तक तरह के व्यंजनों में किया जाता है। इसके गुण और सुगंध इसे एक बेशकीमती हर्ब बनाती है। पुदीना और ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण कई रोगों से शरीर को बचाते हैं और इम्युनिटी को स्ट्रॉंग करते हैं। पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर की बेचैनी और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। मानसून में या सर्दियों की शुरुआत में सर्दी-जुकाम, गले में दर्द और फ्लू काफी तेजी से फैलता है, यह उनसे बचाने में भी कारगार है।
ग्रीन टी, अदरक, नींबू, और काली मिर्च का एक क्लासिक मिश्रण स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों का खजाना भी होता है। इसके सेवन से गले में दर्द, जुकाम, बंद नाक और सिर दर्द जैसी समस्याएं सही होती हैं। ये पोषक तत्वों से भरी चाय न सिर्फ आपके शरीर को औषधीय गुण प्रदान करती है बल्कि इम्युनिटी को भी तेजी से बढ़ाती है। ग्रीन टी और नींबू एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायता करते हैं। अदरक और काली मिर्च अपने एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से लैस होती है जो रोगों को दूर रखती है।
तुलसी, जिसे पवित्र तुलसी के रूप में भी जाना जाता है, सबसे व्यापक रूप से ज्ञात और आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली घरेलू जड़ी बूटी है जिसका उपयोग हमारे देश में कई सालों से होता आया है। हमारे देश में तुलसी की पूजा भी की जाती है। इस पवित्र जड़ी-बूटी में कई ऐसे गुण हैं जिन्हें साइंटिस्ट भी मानते हैं। यह श्वसन संबंधी विकारों को रोकने, तनाव के स्तर को कम करने, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए जानी जाती है। तुलसी के नियमित सेवन संक्रामक रोगों के साथ ही कई मौसमी रोगों से भी बचा जा सकता है।ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में सहायता करते हैं।