Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heal Piles Without surgery : बवासीर को Haemorrhoids के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली सहसे कॉमन बीमारी है। इस स्थिति में मल द्वार की नसों में सूजन, दर्द और खुजली होने लगती है। बवासीर का इलाज काफी आसान है। दवाओं के साथ-साथ कुछ नैचुरल उपायों से भी बवासीर की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आप बवासीर के घाव से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इस स्थिति में कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी खास जड़ी-बूटियों के बारे में बताएंगे, जिससे बवासीर का इलाज काफी हद तक किया जा सकता है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बातचीत की है। आइए जानते हैं बवासीर के घाव को सूखाने वाली जड़ी-बूटियां कौन सी हैं?
एलोवेरा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, जो न सिर्फ स्किन की परेशानियों को कम कर सकता है। बल्कि इससे कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। इसमें सूजन और दर्द को कम करने की क्षमता होती है। बवासीर में होने वाली सूजन और घाव को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल का तरीका-
Also Read : बवासीर की ये 5 समस्याएं दूर करें नींबू, इन 3 तरीकों से करें सेवन
नीम के पत्तों का महत्व लगभग हर कोई जानता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। साथ ही बवासीर के घाव को जल्द से जल्द ठीक करने में प्रभावी हो सकते हैं।