आम के इन हरे पत्तों में छिपा है रोगों का उपचार, डायबिटीज से लेकर किडनी स्टोन तक को ठीक करने का रखता है दम

आम की पत्तियां सेहत के लिए काफी लाभदायक है। कई बीमारियों में इसके पत्तों का प्रयोग करके आराम पाया जा सकता है। आइए जान लेते हैं आम की पत्तियों के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 10, 2023 6:09 PM IST

आम के पत्तों में काफ़ी सारे लाभदायक गुण होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी हैं। आम के पत्तो का सेवन करने से कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, जैसी कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आम के पत्तों में मैंगिफेरिन नामक एक्स्ट्रैक्ट पाया जाता है जो ब्लड ग्लूकोस लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के लिए भी आम के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं।

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इस फल के बहुत सारे फायदे हैं। यह ज्यादातर गर्मियों के मौसम में मिलता है। आम की पत्तियों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। वैसे तो घरों में आम की पत्तियों का उपयोग पूजा पाठ के कार्यों में किया जाता है लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। आम की पत्तियों में औषधी गुण होने के कारण इसका उपयोग बहुत सारी आयुर्वेदिक दवाई बनाने में किया जाता है।

आम की पत्तियों में विटामिन ए, बी और सी पोटैशियम, तांबा, जिंक और मैग्नीशियम ज्यादा मात्रा में पाए जाते है। आम की पत्तियों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो डायबटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन और अस्थमा जैसी खतरनाक बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

आम के पत्तों के फायदे - Benefits of Mango Leaves In Hindi

1- डायबिटीज - Mango Leaves For Diabetes

डायबिटीज के रोगी को आम के पत्तों को उबालकर पीने से काफी फायदा मिलता है। आम की पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण होते है जोकि शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सुबह के समय आम की पत्तियों को चबाकर खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कच्चे आम के पत्तों को नही खाना चाहिए।

2- किडनी स्टोन के लिए - Mango Leaves For Kidney Stone

आम की पत्तियां किडनी स्टोन को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आम के पत्तों का एक चम्मच पाउडर बनाकर एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह के समय खाली पेट पी ले। ये पानी यूरीन के जरिए शरीर से स्टोन को निकालने में मदद करता है।

3- ब्लड प्रेशर - Mango Leaves For Blood Pressure

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आम की पत्तियां काफ़ी फायदेमंद है। इन पत्तो में हाइपोटेंशन गुण पाया जाता है जो हमारे ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4- बालों के लिए फायदेमंद - Mango Leaves For Hair Care

आम की पत्तियों में फ्लेवनॉयड गुण पाया जाता है जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है। साथ ही इनमे विटामिन सी और ए होता है जो बालों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या को दूर करने में मददगार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source