Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Uric Acid: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई यूरिक एसिड की समस्या आजकल लोगों में काफी बढ़ गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं करती है, तो यह जोड़ों में नुकीले क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो सकती है। शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद भी यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में अदरक भी शामिल है। जी हां, यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में अदरक काफी असरदार होता है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अदरक कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में अदरक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड के कारण होने वाले जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।
यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए, जानते हैं -
इसके लिए एक पैन में दो गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा काटकर डालें। उसके बाद इसे करीब 5-10 मिनट के लिए उबलने दें। जब यह उबल जाए, तो छानकर इसका सेवन करें।
अजवाइन भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास पानी गर्म करें। उसमें एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
हाई यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यह किसी भी बीमारी का सटीक इलाज नहीं हो सकता है। अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।