Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी की गंदगी साफ कर सकता है इस सूखे पत्ते का काढ़ा, ऐसे करें तैयार

Tej Patta Kadha Benefits : तेजपत्ते का काढ़ा पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से होने वाले लाभ-

किडनी की गंदगी साफ कर सकता है इस सूखे पत्ते का काढ़ा, ऐसे करें तैयार

Written by Kishori Mishra |Updated : October 9, 2024 8:42 PM IST

Tej Patta Ka Kadha Peene Ke Fayde : अक्सर हम तेजपत्ते का प्रयोग खाने में तड़का लगाने के लिए और गर्म मसाला तैयार करने के लिए करते हैं। लेकिन बता दें कि यह साधारण सा दिखने वाला पत्ता न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है, बल्कि इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। मुख्य रूप से अगर आप नियमित रूप से तेज पत्ते का काढ़ा पीते हैं, तो इससे हार्ट हेल्थ से लेकर डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको तेजपत्ता का काढ़ा पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

तेजपत्ता का काढ़ा पीने के फायदे - Tej Patta Kadha Benefits

तेज पत्ता कई तरह के गुणों का भंडार होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम, मैंग्नीज जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे मोटापे से लेकर आपकी कई परेशानियां कम हो सकती हैं।

मेटाबॉलिज्म करे बूस्ट - Tej Patta Kadha Boost Your Metabolism

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए आप तेज पत्ते का काढ़ा पी सकते हैं। इसके सेवन से आपकी शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है, तो आपके वेट लॉस में सहायात हो सकती है। यह शरीर की थुलथुली चर्बी को घटाने में काफी हद तक प्रभावी माना जाता है।

Also Read

More News

शरीर की गंदगी करे बाहर - Tej Patta Drink Detox Your body

तेजपत्ता का काढ़ा पीने से आपके शरीर की अतिरिक्त गंदगी साफ होती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने से लेकर पाचन क्रिया को दुरुस्त कर सकती है। इससे लिवर और किडनी के आसपास मौजूद गंदगी को कम किया जा सकता है।

शरीर की सूजन करे - Tej Patta Reduce Inflammation

तेजपत्ते का काढ़ा पीने से आपके शरीर की सूजन को कम की जा सकती है। यह सूजन की वजह से होने वाली समस्याओं को कम करता है। साथ ही वॉटर रिंटेशन की परेशानी को दूर कर सकता है। अगर आप अपने शरीर की सूजन से परेशान हैं, तो इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाए - Tej Patta Kadha Improves Digestion

इस स्वादिष्ट काढ़े का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त होती है। यह कब्ज, अपच, पेट में बनने वाली गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से भी छुटकारा दिला सकता है।

कैसे तैयार करें तेजपत्ता का काढ़ा? - How to make Bay Leaf Kadha?

तेज पत्ते के काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 पैन में 2 से 3 तेजपत्ता डालें और 1 गिलास पानी डालकर आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा करके पिएं। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : तेज पत्ते के नुकसान और फायदे को भी जानें