दांतों में कीड़े लगने पर भद्दे नजर आने लगते हैं बच्चें का दांत, इन 3 तरीकों से करें इसका इलाज

Dental Cavity : दांतों की सड़न को दूर करने के लिए आप कुछ असरदार नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

दांतों में कीड़े लगने पर भद्दे नजर आने लगते हैं बच्चें का दांत, इन 3 तरीकों से करें इसका इलाज

Written by Kishori Mishra |Updated : March 22, 2024 11:01 AM IST

Dental Cavity : आज के समय में बच्चों के दांतों में कीड़ा लगना काफी बड़ी परेशानी हो चुकी है। लगभग हर उम्र के बच्चों को इस तरह की परेशानी से जूझते हुए देखा होगा। इसका मुख्य कारण हैं बच्चों द्वारा काफी ज्यादा मात्रा में टॉफी, चॉकलेट, कैंडी जैसी चीजों का सेवन करना होता है। अगर आपके बच्चों के दांतों में भी कीड़े लगने की परेशानी हो रही है, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले (Danto ki cavity kaise hataye) सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से बच्चों के दांतों में कीड़े लगने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बच्चों में कीड़े लगने की परेशानी को किस तरह कम (Teeth cavity treatment at home) करें?

दांतों में कीड़े का इलाज क्या है?

नमक का पानी है फायदेमंद

बच्चों के दांतों में कीड़े लगने की परेशानी को दूर करने के लिए आप नमक के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इस पानी से गरारा करने से दांतों में कीड़े लगने की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच करीब नमक डालकर इससे बच्चों को गरारा कराएं। इससे कीड़े लगने की परेशानी कम हो सकती है।

लहसुन का पेस्ट है असरदार

लहसुन स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो दांतों में कीड़े लगने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 लहसुन को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे दांतों पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे कीड़े लगने की परेशानी को कम किया जा सकता है।

Also Read

More News

लौंग का तेल दांतों की सड़न करे कम

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करना काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले लौंग का तेल लें, इसमें कुछ मात्रा में लहसुन का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे दांतों पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों की सड़न कम होगी।

TRENDING NOW

दांतों की सड़न को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।