
Also Read
अदरक वाली चाय पीकर बढ़ाएं अपनी भूख
Tea for increasing Appetite in Hindi: क्या आपको कुछ दिनों से भूख नहीं लग (Loss of Appetite) रही है? अपना पसंदीदा फूड भी देखकर मुंह फेर ले रहे हैं? यदि ऐसा है, तो आप चाय (Tea) पीना शुरू कर दें। अब आप सोच रहे होंगे चाय तो आप हर दिन पीते हैं, लेकिन यहां दूध वाली चाय की बात नहीं हो रही है। अपनी भूख बढ़ाना चाहते हैं, तो आप नींबू और अदरक वाली चाय (Ginger Tea) पीना शुरू कर दें। आइए जानते हैं कैसे ये दोनों चाय भूख बढ़ाती (Teas which increase hunger) हैं और इनके फायदे, इन्हें बनाने का तरीका क्या है....
दूध वाली चाय में तो आप अदरक डालते ही होंगे, लेकिन आप सिर्फ अदरक वाली चाय (Ginger Tea) पिएं। इसे आप सर्दी, गर्मी, बरसात किसी भी मौसम में पी सकते हैं। अदरक में छिपे गुण कई रोगों के होने की संभावनाओं को कम कर देते हैं। सर्दी के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से गले में खराश, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में आराम देता है। अदरक की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए अदरक, थोड़ी सी गुड़, पानी, चाय पत्ती।
एक पैन को गैस पर रखें। इसमें एक गिलास पानी डालें। अब चाय पत्ती डालें। जब पानी उबलने लगे, तो गुड़ और अदरक डाल दें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। इसे पीने का मजा लें। इस चाय की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे प्रतिदिन ना पिएं।
यदि आपको भूख नहीं लगती (Ways to Increase Your Appetite) है, तो इसे कुछ दिनों के लिए पिएं। आपको भूख लगने (appetizer tea) लगेगी। शरीर में यह रक्त प्रवाह को सुधारता है। शारीरिक दर्द, थकान दूर करता है। पीरियड्स की समस्याओं को ठीक करता है। इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। सर्दी के मौसम में अदरक की चाय पीने से गले में खराश, सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या से बचाव होता है।
नींबू में सबसे अधिक विटामिन सी होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यदि आपको भूख कम लगती है, तो नींबू वाली चाय पी सकते हैं। नींबू वाली चाय वजन को भी कम करने में मदद करती है। शरीर से विषैले तत्व को बाहर लाने में मदद करती है। नींबू की चाय बनाने के लिए आपको एक नींबू चाहिए। थोड़ी सी चाय पत्ती, चीनी या गुड़, पानी। एक पैन में एक कप पानी को गर्म करें। इसे एक कप में डाल दें। अब इसमें चाय पत्ती डालें और ठंक कर रख दें। आपको जितनी खट्टी चाय पीनी है, उसी अनुसार नींबू का रस और चीनी मिक्स करें। इस चाय को पीने का लुत्फ उठाएं।
आप खाना खाने से एक घंटा पहले नींबू की चाय पिएं। इससे आपको अधिक भूख लगेगी और आप अपने शरीर के अनुसार खा सकेंगे। खाने के एक घंटे बाद यह हर्बल टी (Lemon Tea) पीते हैं, तो इससे भोजन आसानी से पच जाता है। नींबू की चाय आप सभी मौसम में पी सकते हैं। इससे स्किन भी हेल्दी रहती है।