
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 1, 2023 1:22 PM IST
Guava Leaf tea : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम कई तरह की महंगी-महंगी दवाओं और खानपान की चीजों का प्रयोग करते हैं, लेकिन अक्सर हम ऐसी चीजों को इग्नोर कर देते हैं, जो फ्री में मिलने के बावजूद भी फायदेमंद होती हैं। जी हां, हमारी प्रकृति में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं, जो फ्री में मिलने के बावजूद भी स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकती है। इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में अमरूद की पत्तियां हैं। जी हां, अमरूद के पत्ते आपको बाग-बगीचों में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। इनके पत्तों की चाय पीने से आप मोटापा कंट्रोल करने से लेकर अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्तों की चाय पीने से कौन सी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है?
हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे मरीजों के लिए अमरूद के पत्तों से बनी चाय काफी हद तक फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। इससे शरीर में काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिल सकती है। ॉ
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके वजन को कंट्रोल कर सकता है। इसमें कई ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जिससे वजन को घटाने में मदद मिलती है।
अमरूद के पत्तों में विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। नियमित रूप से अमरूद के पत्तों की चाय पीने से आपकी बीमारियां दूर होंगी। यह संक्रमण के खतरों को दूर करके बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकती हैं। अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन रोजाना करें।
इन दिनों डायबिटीज का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। डायबिटीज जैसी बीमारियों से सुरक्षित रहमे के लिए आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई जरूरी पोष कतत्व होते हैं, जो आपके ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करते हैं। इससे डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन करने से पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। यह पाचन के स्वास्थ्य को बेहतर करके एसिडिटी, अपच, खट्टी डकार, पेट में दर्द, जलन इत्यादि को दूर कर सकता है। इसलिए अपनी इन परेशानियों को दूर करने के लिए अमरूद के पत्तों से बनी स्वादिष्ट चाय का सेवन करें।
अमरूद के पत्तों की चाय को बनाना बहुत ही आसान है। इसे तैयार करने के लिए एक पैन लें। इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से इसे उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद डालें और इसका सेवन करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.