रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ पी लें 1 चीज, पुरानी से पुरानी कब्ज हो जाएगी दूर

Constipation Home Remedy: कब्ज की समस्या होने पर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ इस एक चीज का सेवन कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको कब्ज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 21, 2023 5:00 PM IST

Constipation Treatment At Home: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या आजकल आम हो गई है। यह एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती है। कब्ज होने पर मल सख्त हो जाता है, जिसके कारण सुबह पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। सुबह फ्रेश न हो पाने की वजह से व्यक्ति का मूड खराब रहता है और वह चिड़चिड़ा हो जाता है। इतना ही नहीं, अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए तो यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी सुबह ठीक से फ्रेश नहीं हो पाते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा। तो चलिए, जानते हैं।

कब्ज में ईसबगोल के फायदे - Isabgol Benefits For Constipation

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप पेट साफ करने के लिए ईसाबगोल सेवन कर सकते हैं। जी हां, ईसबगोल कब्ज दूर करने वाला एक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पानी को अवशोषित कर लेता है और मल को नर्म बनाने का काम करता है। इससे मल त्याग करने में आसानी होती है और पेट खुलकर साफ हो जाता है। साथ ही, यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है और उसे डिटॉक्स करता है। अगर आप नियमित रूप से ईसबगोल का सेवन करेंगे, तो आपको कब्ज, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज में ईसबगोल का सेवन कैसे करें?

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले ईसबगोल का सेवन करें। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच ईसबगोल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस पानी को तुरंत पी जाएं। रोजाना रात को इसका सेवन करने से आपको कब्ज से छुटकारा पाने में काफी मदद मिल सकती है। अगर आप पानी के साथ ईसबगोल का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो दूध, दही, छाछ या नींबू पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ईसबगोल का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपकोडॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source