Healthy Heart Tips: हार्ट अटैक से होगा बचाव जब इसके लक्षणों को पहचानकर अपनाएंगे ये 3 होम रेमेडीज
Healthy Heart Tips: हार्ट अटैक से होगा बचाव जब इसके लक्षणों को पहचानकर अपनाएंगे ये 3 होम रेमेडीज
जब हृदय की मांसपेशियों और नसों में किसी ब्लॉकेज के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, तो खून जमने लगता है। इसी ब्लॉकेज या ब्लड क्लॉटिंग के कारण रक्त हृदय तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक रहती है।
Written By: Anshumala | Updated : December 6, 2021 12:00 AM IST
Healthy Heart Tips: शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग यदि कोई है, तो वह है दिल, हृदय या फिर हार्ट (Heart)। दिल जब तक सही तरीके से धड़कता रहेगा, हम सभी की सांसें चलती रहेंगी। हालांकि, आजकल लोगों की जीवनशैली इतना खराब होती जा रही है कि कम उम्र में ही लोग हृदय रोग से ग्रस्त हो जा रहे हैं। 30-35 वर्ष के लोगों को भी अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से मौत हो जा रही है। हार्ट अटैक के अलावा हृदय की कई समस्याएं होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। हार्ट अटैक की बात करें तो यह एक मेडिकल एमरजेंसी है। जब हृदय की मांसपेशियों और नसों में किसी ब्लॉकेज के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, तो खून जमने लगता है। इसी ब्लॉकेज या ब्लड क्लॉटिंग के कारण रक्त हृदय तक नहीं पहुंच पाता है। हार्ट को ऑक्सीजन की प्राप्ति नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक रहती है। आप चाहें तो इस स्थिति से बच सकते हैं बशर्ते कि अपने दिल का रेगुलर चेकअप कराएं। साथ ही कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी आप हार्ट हेल्दी रख सकते हैं।
हार्ट अटैकके लक्षण (Symptoms of Heart Attack in Hindi)
सीने में दर्द महसूस होना
चेस्ट में टाइट सा महसूस होना
गर्दन, बांह, पीठ आदि में दर्द
थकान महसूस करना
हार्टबीट में उतार-चढ़ाव
एंग्जायटी महसूस करना
हार्ट अटैक से बचने के घरेलू उपाय
आपके घर के आसपास पीपल का पेड़ जरूर होगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल नियमित रूप से निरोग रहकर धड़कता रहे, तो पीपल के पत्तों से तैयार काढ़ा पीकर देखें। इसके लिए एक गिलास पानी लें। इसे एक कटोरे में डालकर गैस पर रख दें। अब इसमें कुछ पीपल की पत्तियों को डालें और उबलने दें। जब पानी आधा सूख जाए, तो इसे छान लें और गुनगुना पिएं। सुबह खाली पेट लेने से अधिक लाभ होगा। दिल के मरीजों के लिए यह बेस्ट उपाय है, कुछ दिनों के लिए आजमाकर देख सकते हैं।
हल्दी पाउडर नहीं, बल्कि हल्दी की गांठें लें। इन गांठों को सुखाकर पाउडर बना लें। पाउडर को पीसने के लिए आपको मिक्सी चाहिए होगी। इसे ग्राइंड कर लें। पाउडर तैयार है। इस पाउडर को चम्मच के एक चौथाई भाग में लें। इसे गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। दिल की आर्टरीज में आई किसी भी तरह की बाधा को यह दूर कर सकता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपका दिल सालों भर निरोग रहे, तो पुदीना और तुलसी का सेवन करें। ध्यान रहे कि इन पत्तियों को सुबह के समय ही खाना है। इससे शरीर को कई अन्य लाभ भी होते हैं। इन पत्तियों को चबाने से ब्लॉकेज भी नहीं होता है। आप हार्ट अटैक से बचे रह सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां लिखी गई सभी जानकारियां और सलाह सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं। हार्ट से संबंधित किसी भी समस्या के होने या उसके लिए घरेलू उपायों को आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.