
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 27, 2020 8:23 PM IST
Use of objects, such as bobby pins or cotton swabs, can also push the wax deep inside the ear, leading to blockage. © Shutterstock.
Home Remedies to Clean Earwax: क्या कुछ दिनों से आपको कम सुनाई दे रहा है? रह-रहकर कान में दर्द, कानों में सीटी बजने या भारीपन जैसा महसूस होता है, तो हो सकता है कि आपके कान अंदर से गंदे (Earwax) हो गए हों। यदि आप बाहर आते-जाते हैं, तो धूल-मिट्टी कानों में भी जाते हैं। अधिक दिनों तक कानों की सफाई ना करने से कान के अंदर गंदगी जमा (ईयरवैक्स) हो जाती है। कान साफ ना करने से कानों में तेज दर्द (Ear pain) भी हो सकता है। जानें, कान में जमी मैल के लक्षण और साफ करने के घरेलू (Symptoms & Home Remedies to Clean Earwax) उपाय...
कानों में जमा होने वाली मैल को ईयर वैक्स (Earwax) कहा जाता है। ईयर वैक्स कई बार ईयर इंफेक्शन (Ear infection) का भी कारण बनता है। ऐसे में कानों की साफ-सफाई का नियमित रूप से ध्यान रखना चाहिए। कानों से गंदगी निकालने के लिए कुछ टूथ पिक, लकड़ी, पेन आदि का इस्तेमाल करते हैं, जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
कान में रुकावट या कान के भरे होने का अहसास
अक्सर कान में दर्द
कानों में असहज सनसनी
सुनने में समस्या होना या अस्थायी रूप से सुनने की क्षमता खोना
कानों में सीटी बजना (Tinnitus in the ear)
खुजली होना
कान से डिस्चार्ज होना
कान से बदबू आना
सिर चकराना (Dizziness)
1 अदरक और नींबू के रस को मिलाएं। इसकी 3-4 बूंदें कान में डालें। आधे घंटे रुकें और कान को ईयरबड या रूई से साफ कर लें।
2 जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तेल को बहुत हल्का गर्म करें। अब कानों में डालें। कान की गंदगी
(Home remedies to clean earwax) निकल जाएगी।
3 प्याज को बारीक काट कर ओवन में डालें। कुछ मिनट पकाएं। अब उसके रस को निचोड़ कर कान में डालें।
4 तुलसी की पत्ती का रस भी कान में डालकर गंदगी को साफ (How to Clean Earwax) कर सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी की पत्तियों को नारियल तेल में उबालें। इस तेल को दिन भर में दो से तीन बार 2 बूंदें डालें।
5 कान से मैल निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी यूज कर सकते हैं। गर्म पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इस पानी को ईयर ड्रॉपर की मदद से कान में डालें। कुछ घंटे में ही कान में जमी गंदगी बाहर (kaan ka mail saaf karne ke upay) आ जाएगी। रूई या कॉटन के कपड़े से कान को साफ कर लें।
6 हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की 3 से 4 बूंदें कान में डालने से भी ईयर वैक्स (Earwax) आसानी से निकल जाता है।