Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Bad Cholesterol: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। जैसा नाम से ही पता चलता है, बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सूरजमुखी के बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, ये धमनियों की दीवारों को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, इन बीजों में विटामिन-ई भी मौजूद होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीडाइज होने से रोकता है। नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप रोजाना एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीज को भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इन बीजों को भूनकर स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इन बीजों को सलाद, ओट्स या दलिया में डालकर भी सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।