
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 2, 2019 2:56 PM IST
गर्मी में पसीने के कारण चिपचिपे होते बालों की देखभाल के उपाय। © Shutterstock
गर्मी के मौसम में बालों का चिपचिपापन (Summer Hair Care) काफी हद तक बढ़ जाता है। इस वजह से बाल बहुत ज्यादा टूटने भी लगते हैं। ऐसी स्थिति में समझ ही नहीं आता कि कैसे बालों का गिरना रोंके। गर्मियों में बहुत से लोगों को बालों का चिपचिपापन (Summer Hair sweat) महसूस होता है। दरअसल, गर्मी में सिर की त्वचा में पसीना अधिक आने से चिपचिपापन (sticky hair care in summer) पैदा हो जाता है। चिपचिपे बाल न सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि इससे बालों की दूसरी समस्या भी शुरू हो सकती है। इस चिपचिपाहट से सिर में रूसी, बदबू और बाल झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है। जानें, किन होम रेमेडीज को अपनाकर आप बालों की इस समस्या से छुटकारा (sticky hair care in summer) पा सकते हैं।
गर्मी में चेहरा चिपचिपा होने पर आप चेहरा धोती हैं। बालों के चिपचिपे होने पर भी ऐसा ही करें, उन्हें चिपचिपा ना छोड़ें। बालों को भी गर्मी के मौसम में तीन बार धोएं। इससे बाल साफ रहेंगे।
गुलाब जल त्वचा के साथ बालों की समस्या को भी दूर करता है। बालों की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए भी रोज वाटर का प्रयोग करें। सप्ताह में एक बार गुलाब जल से बालों को धोएं। इससे रूसी भी दूर होती है।
Dry Hair Care : रूखे बालों की देखभाल के उपाय
बालों में पसीना आने के कारण बाल चिपचिपे होते हैं। बालों को स्ट्रेट करने या फिर गीले बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का प्रयोग करती हैं, इसका यूज करना बंद कर दें। इससे सिर गर्म होता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है।
कुछ महिलाएं बाल धोने के बाद सूखने से पहले ही टाइट बांध लेती हैं। ऐसा करने से गीले बालों और स्कैल्प पर नमी बनी रहती है, जिससे चिपचिपापन या पसीना आता है। इससे बालों से बदबू भी आने लगती है। बाल गीले हैं, तो खोलकर भी ना छोड़े। सबसे पहले बालों को सुखाने की कोशिश करें, फिर बांधें।
कुछ लोग गर्मी में भी बालों में तेल लगाकर रखते हैं। तेल काफी चिपचिपा होता है। जब गर्मियों में आप दिनभर तेल लगाए रखते हैं, तो वो आपके पसीने के साथ मिलकर बालों में और अधिक चिपचिपापन पैदा कर देता है। कोशिश करें कि गर्मियों में रात में तेल लगाएं और सुबह धो लें।
Hair Transplant Precautions : हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले, ये बातें भी जरूर जान लें