गर्मियों के दिनों में दस्त लगना कहीं किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

डायरिया यानी दस्त लगना कई बार किसी गंभीर का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक दस्त लगने की समस्या को नजरअंदाज करना अपने आप में एक गंभीर समस्या बन सकता है। इस लेख में एक्सपर्ट्स से जानें इसे मैनेज करने के टिप्स।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 10, 2026 1:23 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Ranjana Singh

स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में लोग कई बार बात करने में कतराते हैं। डायरिया यानी दस्त लगना भी ऐसी ही एक समस्या है, जिससे लोग अक्सर दूसरों को बताना नहीं चाहते हैं। लेकिन यह समस्या इग्नोर करने की या फिर छिपाने की बिल्कुल नहीं है। क्योंकि दस्त लगने की समस्या का इलाज जल्द से जल्द करना बेहद जरूरी होता है और अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है जैसे शरीर में पानी की कमी होना आदि। डायरिया की समस्या में कभी भी उसे इग्नोर हीं करना चाहिए और आप घर पर भी उसे मैनेज कर सकते हैं, जिनके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स ङी आपको इस बारे में बताएंगे। कम्युनिटी मेडिसिन डॉ. रंजना सिंह ने इस बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

डायरिया यानी दस्त लगना एक ऐसी समस्या है, जिसमें बार-बार पतला मल आता है। यह समस्या आमतौर पर गंदा पानी, खराब खाना, वायरल इंफेक्शन या बाहर का ज्यादा तला-भुना भोजन खाने की वजह से हो सकता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए सही देखभाल और घरेलू उपाय बहुत जरूरी हैं। दस्त के दौरान शरीर से पानी और जरूरी नमक बाहर निकल जाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल चीजें पीनी चाहिए।

Dr. Ranjana Singh, HOD, Department of Community Medicine, NIIMS Medical College & Hospital, Greater Noida

शरीर में पानी की कमी न होने दें

डॉ. रंजना सिंह के अनुसार दस्त लगने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके कारण कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ORS का घोल एक बेहद अच्छा विकल्प होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और यहां तक कि सादा पानी भी पीते रहना चाहिए, जिसकी मदद से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

diarrhoea prevention home diarrhoea prevention home (Image Credit: Chatgpt)

ओआरएस अगर न हो तो आप घर पर भी घोल तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको 1 लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालना है और उसे अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसे आप किसी बर्तन में भर कर रख सकते हैं और थोड़ी-थोड़ी देर बाद इसे पी सकते हैं। यह घोल भी शरीर में पानी की कमी होने से बचाव करता है।

डायरिया होने पर डाइट का रखें खास ध्यान

अगर किसी व्यक्ति को दस्त लग गए हैं, तो खानपान का ध्यान रखना सबसे जरूरी हो सकता है। ऐसे में अपने खाने में निम्न चीजों को शामिल किया जा सकता है -

  • खिचड़ी
  • दही-चावल
  • केला
  • टोस्ट या सादी रोटी
  • उबला आलू
  • सेब का गूदा

ये सभी चीजें हल्की होती हैं, जो आसानी से पच जाती हैं और साथ ही साथ इन खाद्य पदार्थों में जरूरी पोषक तत्व शरीर दस्त कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। उदाहरण के लिए केला शरीर में पोटेशियम की कमी पूरी करने में मदद करता है और दही पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

loose motion diet loose motion diet (Image Credit: chatgpt)

कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं

डॉ. रंजना सिंह के अनुसार अगर आपको दस्त की शिकायत हुई है, तो उसके लिए आप कुछ घर पर भी तरीके अपना सकते हैं जैसे -

  • जीरे का पानी - 1 चम्मच जीरा पानी में उबालकर ठंडा करके पिएं, इससे पाचन बेहतर होता है और दस्त की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • अदरक का पानी - हल्का अदरक वाला पानी या अदरक की चाय पेट को आराम देती है और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।
  • अनार - अनार का रस या उसके दाने पेट को शांत करते हैं और कमजोरी कम करने में मदद करते हैं।

किन चीजों से परहेज करें

जिन लोगों को डायरिया की समस्या है, उन्हें कुछ खाने-पीने की चीजों से परहेज करना भी जरूरी है, क्योंकि ये दस्त की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है और शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकती है -

  • बाहर का खाना
  • ज्यादा तला-भुना भोजन
  • कोल्ड ड्रिंक
  • ज्यादा चाय या कॉफी
  • भारी और मसालेदार खाना

diarrhoea symptoms diarrhoea symptoms (Image Credit: chatgpt)

डॉक्टर से कब दिखाएं

डायरिया की समस्या आपको अगर 2 दिन से ज्यादा है और घरेलू नुस्खों से आराम नहीं हुआ हो तो आपको ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। साथ ही अगर बार-बार दस्त लग रहे हैं, तो ऐसे में पहले ही दिन डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको डायरिया के साथ-साथ निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से दिखाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

  • तेज बुखार
  • मल में खून
  • बहुत ज्यादा कमजोरी
  • बार-बार उल्टी
  • शरीर में पानी की कमी
  • लगातार दस्त

सही खानपान, साफ पानी और अच्छी स्वच्छता से ज्यादातर मामलों को घर पर ही ठीक किया जा सकता है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकता है जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल डायरिया से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल डायरिया या किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ओआरएस कब पीना चाहिए?

ORS दस्त (Loose Motions), उल्टी, तेज बुखार, या बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण कमजोरी महसूस होने पर तुरंत पीना चाहिए।

क्या नमक वाला पानी पीने से डायरिया हो सकता है?

जी हां, ज्यादा नमक वाला पानी पीने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इससे पेट खराब हो सकता है।

क्या बुखार में ओआरएस पी सकते हैं?

हां, बुखार में ओआरएस पिया जा सकता है। खासकर, यदि आपको दस्त या उल्टी भी हो रही हो। ओआरएस शरीर में तरल पदार्थों और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source