
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 3, 2024 3:01 PM IST
Summer cold treatment: मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। बरसात में बार-बार भीगने से तो सर्दियों में ठंड की वजह से सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में दर्द और कफ जमा होने जैसी परेशानियां बहुत कॉमन हैं। लेकिन, ये सारी समस्याएं गर्मियों में भी हो सकती हैं। जी हां, गर्मियों में भी सर्दी-जुकाम की परेशानी (Summer cold problem) कई लोगों को होती है। गर्मियों में होनेवाला जुकाम अधिक परेशानीभरा होता है क्योंकि यह समस्या कई-कई दिनों तक रहती है। साथ ही खांसी और जुकाम की वजह से लोगों को सिर में दर्द और चिड़चिड़ापन भी बहुत अधिक महसूस होती है।
गर्मियों की इस परेशानीभरी सर्दी-खांसी (cold and cough in summer season) से राहत पाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों से तैयार कुछ नुस्खे आजमा सकते हैं। दादी-नानी के ये नुस्खे (Dadi-Nani Ke Nushkhe) आपको सर्दी-खांसी से आराम दिलाएंगे।
दूध में थोड़ा-सा शहद (Honey with milk) मिलाकर पीने से भी सर्दी-खांसी की समस्या से आराम मिलता है। शहद के एंटीबैक्टेरियल गुण वायरस और बैक्टेरिया को खत्म कर आराम दिलाते हैं।
यह नुस्खा घर-घर में कभी ना कभी इस्तेमाल होता ही है। गर्मियों में भी सर्दी-जुकाम होने पर आप हल्दी वाला दूध (Haldi wala dhoodh) ट्राई कर सकते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। हल्दी वाला दूध पीने से आपको सर्दी-खांसी की परेशानी से आराम मिल सकता है। (Benefits of turmeric milk)
गर्मियों में होनेवाली सर्दी-जुकाम और गले में दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए आप काली मिर्च में शहद (Black pepper and honey mixture) मिलाकर खाएं। इससे गले को दर्द से आराम मिलेगा और जुकाम के लक्षण भी कम होगें। काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं वहीं शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टेरिया को खत्म करते हैं और आपको आराम दिलाते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.