Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sulaimani Tea Health Benefits: सुलेमानी चाय है डायजेशन बूस्ट करने का घरेलू उपाय, यहां पढ़ें रेसिपी

यहां पढ़ें स्वास्थ्यवर्धक सुलेमानी चाय (Sulaimani Chai)  को बनाने का तरीका और इसके सेवन के अन्य फायदे। (Sulaimani Tea Health Benefits )

Sulaimani Tea Health Benefits: सुलेमानी चाय है डायजेशन बूस्ट करने का घरेलू उपाय, यहां पढ़ें रेसिपी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 25, 2021 8:01 AM IST

Sulaimani Tea Health Benefits: अच्छी पाचनशक्ति ओवरऑल हेल्थ सुधारने में मदद करती है। क्योंकि, पाचन तंत्र जब सही तरीके से काम करता है तो मेटाबॉलिज़्म ठीक तरीके से काम करता है और शरीर की अन्य कार्यप्रणालियां भी सुचारू तरीके से काम करती हैं। परिणामस्वरूप शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा, हाई ब्लड शुगर लेवल और पेट से से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी कम होती है। डायजेशन या पाचन शक्ति बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा है हर्बल सुलेमानी चाय। यहां पढ़ें इस स्वास्थ्यवर्धक सुलेमानी चाय (Sulaimani Chai)  को बनाने का तरीका और इसके सेवन के अन्य फायदे। (Sulaimani Tea Health Benefits In Hindi)

कई बीमारियों का नैचुरल इलाज है सुलेमानी चाय (Sulaimani Tea Health Benefits)

इस हर्बल चाय में आयुर्वेदिक और अन्य नैचुरल चिकित्सा पद्धतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण औषधियों जैसे दालचीनी, शहद और पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इस चाय को पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं उनके बारे में पढ़ें यहां-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • इम्यून पॉवर बढ़ती है जिससे बीमारियों से शरीर सुरक्षित रहता है।
  • थकान और सुस्ती से राहत मिलती है।
  • डार्क सर्कल्स की समस्य कम होती है।

सुलेमानी चाय बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी -

  • एक गिलास पानी
  • चम्मचभऱ शहद (Honey)
  • आधी चम्मच चाय पत्ती
  • 2-3 लौंग और  हरी इलायची (Green Cardamom)
  • एक टुकड़ा दालचीनी (Cinnamon Stick)
  • आधा नींबू का रस (Lemon Juice)
  • 5-6 पुदीने के पत्ते (Mint Leaves)

हेल्दी सुलेमानी चाय बनाने की विधि –

  • किसी बर्तन में एक गिलास पानी उबलने के लिए रखें।
  • जब पानी में एक उबाल आए तो इसमें दालचीनी और लौंग को कूटकर डाल दें।
  • फिर इसमें पुदीने के पत्ते और इलायची भी डालें और सारी चीज़ों को अच्छी तरह पकने दें।
  • जब पानी उबलकर आधा हो जाए तो इसमें चाय पत्ती डाल दें और तुरंत गैस बंद कर दे। पानी को ढंक दें और 5 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें।
  • फिर, इस चाय को छान और स्वादानुसार शहद और आधा नींबू निचोड़कर उसका रस इसमें मिलाएं।
  • अब चाय को गर्मागर्म पीएं।