गर्मी बढ़ते ही हो रही है अपच की समस्या तो राहत दिला सकते हैं ये 2 घरेलू नुस्खे, पेट की अन्य समस्याओं से भी मिलेगा आराम

कमजोर हाजमे को बेहतर बनाने के लिए भोजन के बाद और पहले कुछ चीजों का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसी तरह कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई किए जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2022 11:46 PM IST

Home Remedies For Better Digestion:स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ भोजन को सही तरीके से पचाना अच्छी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भोजन अच्छी तरह पचता है तभी शरीर को उसके पोषक तत्व प्राप्त हो पाते हैं और शरीर की हर कोशिका और हर टिश्यू का पोषण होता है। पोषक तत्व शरीर के अंगों के नरिशमेंट के साथ-साथ शरीर की विभिन्न कार्यप्रणालियों को सुचारू रूप से चलने में भी सहायता करता है। लेकिन, जब डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) गड़बड़ हो तो अच्छी डाइट लेने के बावजूद हेल्थ अच्छी नहीं रह पाती। खराब पाचनशक्ति की वजह खान-पान से जुड़ी गलतियां जैसे गलत समय पर खाना, ओवरइटिंंग (overeating), गलत फूड कॉम्बिनेशन्स (Food combination),बासी खाना खाने (eating stale food), बहुत मसालेदार या बहुत ऑयली फूड (side effects of eating oily foods) के सेवन आदि को माना जाता है। वहीं, कुछ बीमारियों के कारण भी पाचनतंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से राहत पाने के उपाय

कमजोर पाचनशक्ति आज एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम बन गयी है। लेकिन, यह समस्या छोटी नहीं है। अपच या इनडाइजेशन की समस्या (indigestive problems) को अगर नजरअंदाज किया जाए और लम्बे समय तक इस तरफ ध्यान ना दिया जाए तो यह  पेट दर्द (pain), पेट में भारीपन और मतली-उल्टी (nausea) जैसी कई गम्भीर बीमारियों की वजह बन सकता है। कमजोर हाजमे को बेहतर बनाने के लिए भोजन के बाद और पहले कुछ चीजों का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसी तरह कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई किए जा सकते हैं। ऐसे ही 2 घरेलू उपायों के बारे में पढ़ें यहां। (Home Remedies For Better Digestion In Hindi.)

अदरक का सेवन करें

रोजमर्रा के खानपान में इस्तेमाल होने वाली अदरक (Ginger) का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकती है।  पेट खराब होने या पेट में दर्दहोने पर अदरक का सेवन लाभकारी माना जाता है। दरअसल, अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) और जिंजरोल (gingerols) नामक तत्व अपच और उल्टी की समस्या कम करते हैं।  इसके अलावा अदरक में पाए जाने वाले फेनॉलिक केमिकल्स (phenolic chemicals) गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल ट्रैक्ट (gastrointestinal) से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। इसके साथ ही अदरक पाचन तंत्र को मदद करता है और शरीर को पोषक तत्वों के सही अवशोषण में भी सहायता करता है।

कमजोर पाचनशक्ति वाले लोगों को अदरक की चटनी (ginger chutney), अदरक की चाय (ginger tea) और अदरक का काढ़ा (ginger kadha) पीने की सलाह दी जाती है।

एप्पल साइड विनेगर ( Apple cider vinegar)

अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सेब का सिरका कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और इसमें पाचनशक्ति के लिए फायदेमंद माने जाने वाले तत्व जैसे मैग्नीशियम ( magnesium), फॉस्फोरस ( phosphorus), पोटैशियम( potassium), कैल्शियम (calcium) पाए जाते हैं जो पाचनशक्ति बढ़ाते हैं।

इसके अलावा सेब के सिरके में अल्कलाइन तत्व (Alkaline properties) होते हैं जो पाचनशक्ति को बेहतर बनाते हैं। बेहतर डाइजेस्टिव पॉवर के लिए सेब का सिरका (seb ka sirka) पानी के साथ घोलकर या शहद और पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। (ways to consume apple cider vinegar for better digestion)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source