
Also Read
Home treatment for back pain: आजकल कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है, जो हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण हमारी बदलती जीवन शैली, गलत आदतें और शारीरिक सक्रियता की कमी है। वहीं लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना, जैसे कंप्यूटर के सामने घंटों बैठना। नियमित एक्सरसाइज न करना और दिनभर बैठे रहना। पौष्टिक भोजन की कमी और अधिक जंक फूड का सेवन। बढ़ता वजन रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। वहीं झुककर भारी सामान उठाना कमर दर्द का कारण बनता है तो तनाव और मानसिक दबाव यह मांसपेशियों को कठोर बना देता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। वैसे कमर दर्द एक आम समस्या है, लेकिन इसे रोजमर्रा की कुछ आदतों को बदलकर और नियमित अभ्यास से ठीक किया जा सकता है। अगर आप कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो रोजाना इन पांच कामों को करें।
कमर दर्द की समस्या से बचने के लिए रोज सुबह और रात को 10-15 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग करें। रोजाना कैट-काऊ पोज और चाइल्ड पोज जैसी योग मुद्राएं पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करती हैं। यह मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत देती है।
कमर दर्द के होने का एक मुख्य कारण है सही पोस्ट में ना बैठना। कई लोग पूरे दिन बैठकर काम करते हैं और बोलते हैं सीधे बैठे रहते हैं जिस वजह से उन्हें कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए बैठते समय कमर को सीधा रखें। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से बचें और बीच-बीच में ब्रेक लें। कंप्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन आंखों के लेवल पर होनी चाहिए।
अगर आपको अधिक दर्द महसूस होता है तो आप इसे सिकाई से काम कर सकते हैं। दर्द वाले हिस्से पर 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी की थैली या ठंडी सिकाई करें। घर बहुत ठंडी दोनों तरह की सिकाई आपकी कमर दर्द को काम करने में मदद करती है। यह सूजन को कम करता है और रक्त प्रवाह में सुधार करता है।
लगातार एक जगह पर बैठे रहना या बिस्तर पर लेते रहना भी कमर दर्द की समस्या का कारण बनता है इसलिए हल्की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। रोजाना 30 मिनट तक हल्की वॉक करें। स्विमिंग या साइकिलिंग जैसी गतिविधियां भी पीठ दर्द में मदद करती हैं। स्थिरता और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम अपनाएं।
कमर दर्द एक सही गद्दा और तकिया का चुनाव न करने पर भी हो सकती है इसलिए जरूरी है एक मुलायम तकिया और गद्दा का चुनाव करना। इसलिए बहुत सख्त या बहुत नरम गद्दे पर सोने से बचें। रीढ़ की हड्डी के लिए सपोर्टिव गद्दे का इस्तेमाल करें। तकिया आपकी गर्दन को सही सपोर्ट दे। अगर दर्द ज्यादा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। नियमित रूप से ये काम करने से आप जल्द ही राहत महसूस करेंगे।