Sign In
  • हिंदी

पेट पर छोट-छोटे लाल दाने आपके साड़ी लुक को कर सकते हैं खराब, इन तरीकों से तुरंत करें गायब

पेट पर छोट-छोटे लाल दाने आपके साड़ी लुक को कर सकते हैं खराब, इन तरीकों से तुरंत करें गायब

Stomach Rashes : पेट पर लाल-लाल दानों की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

Written by Kishori Mishra |Published : April 1, 2023 2:10 PM IST

Stomach Rashes : क्रॉप टॉप या फिर साड़ी में पेट नजर आता है। ऐसे में पेट की स्किन भी साफ रखने की जरूरत होती है। लेकिन कई बार पेट के ऊपर लाल-लाल दाने नजर आने लगते हैं। इसका कारण इन्फेक्शन हो सकता है। जी हां, पेट में कई बार इन्फेक्शन या फिर एलर्जी की शिकायत होने पर लाल-लाल दाने नजर आने लगते हैं। इस स्थिति में पेट का काफी भद्दा सा नजर आने लगता है। इसके अलावा जो लोग तला-भुना अधिक खाते हैं, उन्हें भी पेट के आसपास रैशेज हो जाता है। इस स्थिति में आपको तला-भुना जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं पेट पर लाल-लाल दाने के क्या कारण हैं और इसका घर पर इलाज कैसे करें?

पेट पर लाल-लाल दाने के क्या कारण हैं? - Stomach Rashes Causes  

  • गर्मियों में पसीने से लथपथ होने के बावजूद रोजाना स्नान न लेना।
  • ज्‍यादा टाइट कपड़े पहनना। 
  • पेट के आसपास की स्किन को साफ न करें। 
  • कई बार एलर्जी के कारण भी दाने नजर आते हैं। 
  • कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स की वजह से भी पेट के आसपास की स्किन पर दाने हो सकते हैं। 

पेट पर लाल दानों का इलाज - Home Treatment for Stomach Rashes

पेट के ऊपर लाल-लाल दाने की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

पेट पर लगाएं टी-ट्री ऑयल

पेट पर मौजूद छो-छोटे लाल दानों को कम करने के लिए आप टी ट्री ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो लाल-लाल दानों को कम कर सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले इस तेल को अपने पेट पर लगाएं। इससे लाल-लाल दानें कम होंगे। 

दानों पर लगाएं नार‍ियल तेल 

पेट पर संक्रमण की परेशानी को कम करने में नारियल तेल काफी ज्यादा प्रभावी होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वारयल गुण होता है, जो लाल दानों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, नार‍ियल तेल में फेनोल‍िक एस‍िड और पॉलीफेनोल होता है, जो पेट के लाल दानों को कम कर सकता है। इसके लिए रोजाना अपने पेट पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। इससे लाल दाने की समस्या काफी हद तक कम होगी। 

एलोवेरा जेल का करें प्रयोग

पेट पर लाल-लाल दानों की परेशानी को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल अपने पेट पर एप्लाई करें। यह संक्रमण संबंधी परेशानी को कम कर सकता है। इसे आप सुबह शाम कभी भी अपने पेट पर एप्लाई कर सकते हैं। 

पेट पर छोटे-छोटे दानों की परेशानी को कम करने के लिए आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी वजह से काफी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on