डायबिटीज मरीजों को दूध में मिलाकर दें ये किचन में रखे Spices, कुछ ही दिनों में ब्लड शुगर हो जाएगा कंट्रोल

Milk and Spice For Diabetes: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए किचन में रखे मसाले आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस मसालों को दूध में मिक्स करके आपके शरीर को दोगुना फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 5, 2023 12:48 PM IST

Milk and Spice For Diabetes:  डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो अगर एक बार हो जाए तो फिर पूरी जिंदगी इसे मैनेज करना पड़ता है। इसलिए डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि अगर एक बार शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाए, तो किडनी से लेकर कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसलिए डायबिटीज को मैनेज करना बहुत ही जरूरी है। कई लोग डायबिटीज में दूध का सेवन नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कुछ मसालों को एड करके पीने से आपके शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं दूध में किन मसालों को एड करके पीने से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं?

डायबिटीज में रोजाना इन 3 मसाला मिलाकर पिएं दूध

अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो किचन में रखे मसाले आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। मुख्य रूप से हल्दी और दालचीनी आपकी डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार होती है। इसमें कई गुण मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में-

हल्दी वाला दूध है आपके लिए जबरदस्त

डायबिटीज में हल्दी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, हल्की में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल कर सकती है। अगर डायबिटीज में आप अपनी इम्यून पावर को बूस्ट करना चाहते हैं, तो हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। 

दालचीनी और दूध पिएं 

डायबिटीज से ग्रसित मरीजों को रोजाना अपने दूध में दालचीनी को मिक्स करके पीना चाहिए। इसमें  बायोएक्टिव कोंपोंनेंट्स की प्रचुरता होती है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। मुख्य रूप से इसके सेवन से आप टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज में दालीचीनी वाला दूध पीने के लिए सबसे पहले 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 से 2 चुटकी करीब दालचीनी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद रात में सोने से पहले इसका सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

दूध में मिलाएं मेथी का पाउडर

मेथी का बीज डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को घुलनशील फाइबर प्राप्त होता है। इससे शुगर का डाइजेशन स्लो हो जाता है, जिससे आपके शरीर में ग्लूकोज के स्तर में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना मेथी के पाउडर को दूध में मिक्स करके पिएं। 

दूध में इन मसालों को मिक्स करके पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source