डायबिटीज को रातों-रात कंट्रोल कर देगा इन 5 चीजों से बना मसाला, जानें किन चीजों को मिक्स करके करें तैयार

Spices that control blood sugar बढ़ते ब्लड शुगर को कट्रोल करने के लिए आमतौर पर कई अलग-अलग प्रकार के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में जानें डायबिटीज को कंट्रोल करने में किन मसालों का पाउडर फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 4, 2023 4:24 PM IST

What spice controls diabetes in hindi: डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिसके पीछे सबसे मुख्य कारण हमारा लगातार खराब हो रहा लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट है। दवाओं की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके रखना आसान है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ये दवाएं कहीं न कहीं आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा रही होंगी। इसलिए डायबिटीज कंट्रोल करने की बात आती है, तो सबसे पहले बात देसी नुस्खों व घरेलू उपचारों की ही होती है। इस लेख में हम आपको खास मसालों से बनाए ऐसे ही एक पाउडर के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से तेजी से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, यह आयुर्वेदिक मसालों से तैयार किया गए इस पाउडर का सेवन सही समय पर और सही तरीके से किया जाए तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ अन्य कई फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं किन मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है ये मसाला।

1. मेथी दाना (Fenugreek for diabetes)

मेथी को ब्लड शुगर लेवल कम करने वाले गुणों के लिए काफी जाना जाता है। मेथी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। बढ़ते ब्लड शुगर पर काबू पाने के लिए तैयार किए जाने वाले मसाला पाउडर में मेथी को जरूर शामिल करें। यह सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ही नहीं बल्कि आपको इससे कई अलग-अलग फायदे हो सकते हैं।

2. दालचीनी (Cinnamon for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को दालचीनी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद बताया गया है और इसे दिन में एक बार खाने में मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है। दालचीनी शरीर में जाकर एक नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करती है और इसे अन्य मसालों के साथ लिया जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है। इसलिए मसाला पाउडर में दालचीनी को शामिल किया जाता है।

3. तेजपत्ता (Bay leaf for diabetes)

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए तेज पत्ते को काफी प्रभावशाली माना गया है और यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि दवा के साथ तेज पत्ते का सेवन किया जाए तो कई बार ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है। तेज पत्ते को सुखाकर उसके पाउडर को मिक्स कर लेना चाहिए।

4. लौंग (Clove for diabetes)

कई रिसर्चों में पाया गया है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लौंग भी काफी प्रभावी रूप से काम कर सकता है। लौंग की चाय या पानी का सेवन करने के अलावा इसे पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है। इसके पाउडर को अन्य मसालों के पाउडर के साथ मिलाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

5. सौंठ (Saunth for diabetes)

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सौंठ का सेवन करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। सौंठ को पीस कर उसे ऊपर बताई गई अन्य चीजों के पाउडर के साथ मिला लें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सौंठ अकेले का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अन्य मसालों के साथ मिलाकर इसका सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद रहता है।

कैसे करें तैयार

आप चाहें तो इन सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिला सकते हैं और अगर इसका स्वाद ज्यादा कड़वा हो रहा है, तो आप मेथी और सौंठ की मात्रा को थोड़ा कम कर सकते हैं। इसका मसाला तैयार होने के बाद इसे रात के समय गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। अगर आप रात के समय किसी कारण से इसका सेवन कर पा रहे हैं, तो सुबह के समय भी इसका सेवन किया जा सकता है।

डॉक्टर से करें संपर्क

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए वैसे तो कई घरेलू नुस्खे भी हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर किसी के शरीर में ये सामान्य रूप से का मकर पाएं। कई बार ये नुस्खे ठीक तरीके से काम नहीं कर पाते हैं या फिर काम करने में ज्यादा समय ले लेते हैं। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करना भी बहुत जरूरी होता है, ताकि स्थिति को गंभीर होने से पहले ही इसे कंट्रोल किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source