धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को उखाड़ फेंकेगी ‘लाल चटनी’, जानें High cholesterol कम करने वाला बेहद खास नुस्खा

Chutney for cholesterol: शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए दवाएं व घरेलू नुस्खे अपनाना आसान नहीं हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीके हैं, जिन्हें आप अपने खाने का साथ ही लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में जमा होने से रोक सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 15, 2023 2:18 PM IST

Red chutney benefits for cholesterol patients: धमनियों में चुपके-चुपके मोम की तरह जमने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल शुरुआत में कोई लक्षण नहीं पैदा करता है, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर होने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही हार्ट या फिर कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कोई समस्या है, उनके लिए जरूरी है कि वे अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखें। इसे कंट्रोल रखने के लिए न तो लंबे समय तक दवाएं खाना आसान है और न ही किसी घरेलू नुस्खे को अपनाना। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे या उपाय हैं, जिन्हें आप अपने रोजाना के खाने के रूप में अपना सकते हैं। खाने के साथ इन्हें लेने से न तो आपको इन्हें मैनेज करने में परेशानी होगी और न ही आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ेगा। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक खास चटनी के बारे में बताने वाले हैं, जिसका सेवन करना बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में जमा होने से रोकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए खास चटनी

यदि आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो हम आपको ऐसी एक खास चटनी के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर में जमा हो रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेगी। इससे न सिर्फ आपका हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा बल्कि इससे आपका हार्ट भी सुरक्षित रहेगा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां विकसित होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो पाएगा।

क्या है इस लाल चटनी में खास

दरअसल इस चटनी में नहीं बल्कि इसमें सामग्री के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें खास हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी। लाल चटनी में मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें लाल मिर्च, लहसुन और काली मिर्च हैं और इन तीनों में ही बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार टमाटर और हरा धनिया आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो

ऐसे बनाएं चटनी

इस चटनी को बनाना बहुत ही आसान है, दो से तीन ताजी लाल मिर्च लें। ध्यान रहे आपको सूखी हुई लाल मिर्च नहीं बल्कि उसकी जगह पर फ्रेश लाल मिर्च लेनी है। इसके साथ ही दो से तीन फ्रेश लहसुन की कली लेकर उन्हें छिल लें। आधा टमाटर और 5 से 6 बीज काली मिर्च उसमें डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें थोड़ा हरा धनिया व पुदीना भी डाल सकते हैं और अपने स्वाद के अनुसार सेंधा या काला नमक डाल लें। इसे ग्राइंडर या ओखली आदि में अच्छे से पीस लें। अब आपकी चटनी तैयार है और आप इसे खाने के साथ ले सकते हैं।

किस समय सेवन ज्यादा फायदेमंद

वैसे तो यह एक स्वादिष्ट चटनी है और आप इसे सुबह या फिर दोपहर के खाने के साथ सेवन कर सकते हैं। लेकिन एक घरेलू नुस्खे के तौर पर इसका सेवन सुबह के खाने के साथ ही किया जाना चाहिए। आप चाहें तो इसे सुबह और दोपहर दोनों समय ही खाने के साथ इसे ले सकते हैं। इसमें मौजूद सामग्री हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेगी।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल होना एक बेहद गंभीर बीमारी है और इसकी नियमित रूप से डॉक्टर की जांच होना बहुत ज्यादा जरूरी है। साथ ही यदि आप इस नुस्खे को आजमाना चाहते हैं, तो भी इससे पहले आपको डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए, ताकि डॉक्टर के द्वारा दी जा रही दवाओं पर आपके किसी भी नुस्खे का असर न पड़े।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी एक जानकारी के तौर पर लिखा गया है और इसमें बताए गए किसी भी उपाय या इलाज का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source