Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जोड़ों में यूरिक एसिड को जमने से रोकेगी स्वाद में खास लाजवाब ये चटनी, जान लें सेवन करने का सही तरीका

Chutney for Uric acid: यूरिक एसिड से काफी ज्यादा दर्द होने लग सकता है, जिसके कारण कई बार आपको भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

जोड़ों में यूरिक एसिड को जमने से रोकेगी स्वाद में खास लाजवाब ये चटनी, जान लें सेवन करने का सही तरीका

Written by Mukesh Sharma |Published : November 8, 2024 1:17 PM IST

Special Homemade chutney for uric acid: यूरिक एसिड एक रासायनिक यौगिक है, जो शरीर में प्यूरीन (Purine) नामक पदार्थों के टूटने से उत्पन्न होता है। प्यूरीन हमारे शरीर की कोशिकाओं में स्वाभाविक रूप से होते हैं और कुछ खाद्य पदार्थों जैसे मांस, समुद्री भोजन (झींगा, मछली), और बीयर में भी पाए जाते हैं। यूरिक एसिड को सामान्यतः: रक्त में घुलकर गुर्दे (किडनी) के माध्यम से पेशाब के रूप में बाहर निकाला जाता है। हालांकि यूरिक एसिड को पचाने के लिए चटनी बनाने से आपको राहत मिल सकती है, खासकर अगर आप गाउट या अन्य संबंधित समस्याओं से परेशान हैं। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जो दर्द और पथरी होती है, उसे कम करने के लिए प्राकृतिक उपाय मददगार हो सकते हैं। यहां आज हम आपको 3 ऐसी चटनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।

धनिया और अदरक की चटनी

धनिया और अदरक दोनों ही शरीर में सूजन कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। यह चटनी पाचन तंत्र को ठीक रखती है और शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसकी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा,

- 1 कप ताजे धनिये के पत्ते

Also Read

More News

- 1 छोटा टुकड़ा अदरक (करीब 1 इंच)

- 1 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)

- 1 चम्मच नींबू का रस

- नमक (स्वाद अनुसार)

बनाने की विधि

आप सबसे पहले धनिये के पत्ते, अदरक, हरी मिर्च और नमक को अच्छे से धोकर मिक्सी में डालें। इसमें थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में नींबू का रस मिला लें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस चटनी को सादा या दाल, रोटी या सलाद के साथ खा सकते हैं।

पुदीना और जीरा चटनी

पुदीना शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और जीरा पाचन में सहायक होता है, जिससे यूरिक एसिड के स्तर नियंत्रित रहता है। विशेषज्ञ बातते हैं कि पुदीना यूरिक एसिड को कम करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। तो जीरा पाचन में सहायक होता है और शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। इसकी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा,

- 1/2 कप ताजे पुदीने के पत्ते

- 1 चम्मच भुना हुआ जीरा

- 1 छोटा टुकड़ा अदरक

- 1 हरी मिर्च

- नमक और नींबू का रस स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले आप पुदीना के पत्ते, जीरा, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डालें। थोड़ी सा पानी डालकर इन सभी चीजों का पेस्ट बना लें। स्वाद अनुसार नमक और नींबू का रस मिला लें। इस चटनी को आप दाल, रोटी या चपाती के साथ खा सकते हैं।

आंवला और हल्दी चटनी

आंवला और हल्दी दोनों ही प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करते हैं। असल में आंवला में विटामिन सी होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है। हल्दी का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करता है, जिससे गाउट के दर्द में राहत मिलती है। इसकी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए होगा,

- 1 आंवला

- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

- 1 छोटा टुकड़ा अदरक

- 1 चम्मच नींबू का रस

- नमक स्वाद अनुसार

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बनाने की विधि

आप आंवला और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें। इन सब चीजों को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट में हल्दी और नमक डालें और अच्छे से मिला लें। इसमें स्वाद अनुसार नींबू का रस डालें और इस चटनी को दाल या रोटी के साथ सेवन करें।