आपको गंजा होने से बचा सकता है ये आसान सा घरेलू नुस्खा, बाल होंगे जड़ से मजबूत और साथ में आएगा घनापन

Balo ka jhadna kaise roke: बालों का टूटने लगना किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि जब बाल टूटने लगते हैं तो उन्हें कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी कुछ कारगर घरेलू उपाय हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 4, 2025 2:38 PM IST

Home remedies to stop hair fall: बालों का झड़ना और गंजापन आजकल बहुत आम समस्या बन गई है। बढ़ती उम्र, तनाव, खराब खानपान, हार्मोनल बदलाव और केमिकल युक्त उत्पादों के कारण कई लोगों के बाल समय से पहले गिरने लगते हैं। हालांकि, कुछ प्राकृतिक घरेलू उपायों की मदद से गंजेपन को दूर किया जा सकता है और नए बाल उगने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है। आइए जानते हैं 4 ऐसे प्रभावी घरेलू नुस्खे, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और सिर पर नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं। ये प्राकृतिक घरेलू नुस्खे बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें घना और मजबूत बनाने में मदद करेंगे। नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

1. प्याज का रस (Onion Juice)

प्याज बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के रोम (Hair Follicles) को सक्रिय करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

- एक प्याज को पीसकर या कद्दूकस करके उसका रस निकालें।

- इस रस को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।

- इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।

- इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार अपनाने से फर्क दिखने लगेगा।

2. एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा भी गंजेपन को समस्या को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा में एंजाइम और विटामिन होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और उनकी ग्रोथ को तेज करते हैं। एलोवेरा बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का तरीका है।

कैसे इस्तेमाल करें?

- ताजा एलोवेरा जेल निकालकर सीधे सिर पर लगाएं।

- इसे 30 मिनट तक रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

- बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।

3. मेथी दाने (Fenugreek Seeds)

मेथी दाने में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और गंजापन रोकने में मदद करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

- रातभर 2 चम्मच मेथी दाने भिगोकर रखें।

- सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और स्कैल्प पर लगाएं।

- 30-40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

- इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार करें।

4. नारियल तेल और आंवला (Coconut Oil & Amla)

नारियल तेल और आंवला का मिश्रण बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, जबकि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक है।

कैसे इस्तेमाल करें?

- 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं।

- इसे हल्का गर्म करके सिर की मसाज करें।

- रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें।

- यह उपाय हफ्ते में 2-3 बार करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source