
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 7, 2025 3:30 PM IST
Special drink to control belly fat: बैली फैट कम करने के लिए लोग अक्सर कई प्रयास करते हैं, जैसे सही आहार लेना, व्यायाम करना और विभिन्न डाइटिंग टिप्स का पालन करना। कुछ लोग योग, वॉकिंग या कार्डियो एक्सरसाइज से कैलोरी बर्न करने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ लोग वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और पानी का सेवन बढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने बैली फैट को कम करने के लिए इन्हीं प्रयासों में लगी रहते हैं और स्लिम कमर पाना चाहते हैं, तो एक पीले रंग के खास ड्रिंक का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह ड्रिंक खासतौर पर सर्दियों में बहुत प्रभावी होता है और इसे रोज़ पीने से आपको अपनी कमर का आकार घटाने में मदद मिल सकती है। आइए जानें इस ड्रिंक की सामग्री और इसके फायदे।
हल्दी - चौथाई टीस्पून
लौंग - 1 से 2
कसा हुआ अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
दालचीनी - 1 चुटकी
नींबू का रस - आधा चम्मच
काली मिर्च का पाउडर - 1 चुटकी
पानी - 1 गिलास
1. एक गिलास पानी में हल्दी, लौंग, कसा हुआ अदरक, दालचीनी, और काली मिर्च का पाउडर डालें।
2. इसे अच्छे से उबालें और फिर इसे छानकर एक कप में निकाल लें।
3. अब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।
4. यह ड्रिंक अब पीने के लिए तैयार है।
हल्दी और काली मिर्च में मौजूद तत्व शरीर की मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज होती है और बैली फैट कम होता है। अदरक और लौंग पेट की समस्याओं जैसे अपच, गैस और सूजन को कम करते हैं। यह पाचन को दुरुस्त बनाए रखते हैं, जिससे पेट पर जमी चर्बी घटती है। दालचीनी और हल्दी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर का आंतरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। तो नींबू का रस और काली मिर्च शरीर में फैट जलाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं, जिससे बैली फैट कम करने में सहायता मिलती है। वहीं हल्दी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।