Coronavirus symptoms: गले में तकलीफें हो सकती हैं कोरोना वायरस का लक्षण, ना करें ख़राब गले की परेशानी को नज़अंदाज, अपनाएं ये 2 घरेलू नुस्खे

ख़राब गला या सोर थ्रोट की समस्या इन दिनों फैले कोरोना वायरस का भी एक संकेत मानी जा रही है। इसके अलावा फ्लू में भी गला ख़राब हो जाता है। इसीलिए कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए गले की खराश को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। तो वहीं मौसमी फ्लू और वायरल इंफेक्शन के लक्षण लोगों को  कोविड-19 की चपेट में आने की संभावना बढ़ा देते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 18, 2020 7:41 PM IST

Sore Throat Home Remedies:  वायरस और मौसमी एलर्जी के दौर में गले में ख़राश, दर्द और बोलने में परेशानी जैसी समस्याएं भी होती हैं। ख़राब गला या सोर थ्रोट की समस्या इन दिनों फैले कोरोना वायरस का भी एक संकेत मानी जा रही है। इसके अलावा फ्लू में भी गला ख़राब हो जाता है। इसीलिए कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए गले की खराश को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।(Sore Throat Home Remedies in hindi) , तो वहीं मौसमी फ्लू और वायरल इंफेक्शन के लक्षण लोगों को  कोविड-19 की चपेट में आने की संभावना बढ़ा देते हैं।

Coronavirus Prevention: कोरोना वायरस से बचाव ही है इसका कारगर इलाज, कोविड के खतरे को कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

ख़राब गले की समस्या के लिए घरेलू नुस्खे (Sore Throat Home Remedies)

हल्दी (turmeric benefits):

अपने एंटी-बैक्टेरियल तत्वों के कारण हल्दी हर तरह के इंफेक्शन में काम आती है। यह बैक्टेरियल या वायरस के कारण होने वाली गले में खिचखिच से राहत दिलाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने और इंफेक्शन का सामना करने के लिए रोज़ सोने से पहले हल्दी वाली दूध पीना चाहिए। (Nat

इसके अलावा काली मिर्च पाउडर के साथ हल्दी-गुड़ मिलाकर खाने से भी फायदा होता है।

Winter Health Tips: सर्दियों में ज़ुकाम और ख़राब गले से बचने के लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स

शहद (honey benefits)

हनी यानि शहद भी एक अच्छा नुस्खा है। जो, मौसमी बीमारियों से राहत दिलाता है। शहद एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होता है। जिससे, गले की परेशानियों और मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है। गले के इंफेक्शन को कम करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। चम्मचभर शहद के साथ 1-2 लौंग को रात भर एक साथ रखें। सुबह इसे खा लें। इस नुस्खे से गले की खिचखिच और गले में दर्द भी कम होता है।

Coronavirus precautions and risk factors: कोरोना वायरस का टेस्ट किसे कराना चाहिए?, जानें कोरोना वायरस से जुड़े मिथकों के पीछे का सच

Coronavirus and Ways to boost Immunity: कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए बढ़ाएं इम्यूनिटी,  हल्दी है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का आय़ु्र्वेदिक तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source