Sonth Benefits: सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने का असरदार प्राकृतिक उपाय है सोंठ, सर्दियों में जरूर करें सेवन

Sonth Benefits in Hindi: सोंठ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। सर्दियों में सोंठ के सेवन से खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है। जानें, सोंठ किस तरह से सेहत के लिए है गुणकारी...

Sonth Benefits: सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने का असरदार प्राकृतिक उपाय है सोंठ, सर्दियों में जरूर करें सेवन
सर्दी-जुखाम से पाएं दो दिन में छुटकारा, जानिए सोंठ के सेवन के अन्य फायदे।

Written by Anshumala |Updated : December 26, 2020 6:09 PM IST

Sonth Benefits in Hindi: सोंठ (Sonth), अदरक से तैयार किए गए पाउडर को कहते हैं। पहले अदरक को सुखाया (Dry Ginger Powder) जाता है, उसके बाद सोंठ बनता है। सर्दियों में सोंठ का सेवन (winter herbs benefits) बहुत लाभकारी होता है। सोंठ में विटामिन सी, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो कई शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं। सर्दियों में सोंठ के सेवन (Ginger powder benefits) से खांसी-सर्दी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। जानें, सोंठ किस तरह से सेहत (Sonth ke fayde in hindi) के लिए है गुणकारी...

सर्दी-जुकाम से पाएं दो दिन में छुटकारा

सर्दी-जुखाम से परेशान रहते हैं, तो सोंठ के सेवन से पा सकते हैं इस समस्या से छुटकारा (Sonth ke fayde)। सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज करने से सीने में कफ जमा हो जाता है, इससे रात में सोने में काफी तकलीफ महसूस होती है। सर्दी-जुखाम (Cold cough home remedies) से छुटकारा पाने के लिए आप सोंठ पाउडर को चाय में मिलाएं। चाहें तो पानी में सोंठ पाउडर, लौंग, काली  मिर्च, दालचीनी, तुलसी का पत्ता आदि मिलाकर काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं।

अर्थराइटिस का दर्द बढ़ जाए तो काम आए सोंठ

जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित समस्याएं जैसे गठिया (Arthritis), जोड़ों में दर्द रहता है, वह ठंड में बढ़ जाता है। ऐसे में सोंठ में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व अर्थराइटिस के दर्द  को कम करने में कारगर होते हैं। साथ ही सोंठ मांसपेशियों में होने वाली सूजन को भी कम करता है।

Also Read

More News

सोंठ मेटाबॉलिज्म करे दुरुस्त

सोंठ में थर्मोजेनिक एजेंट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कंट्रोल रखता है। मेटाबॉलिज्म रेट जब शरीर में बढ़ता है, तो ऊर्जा का स्तर भी सही रहता है।

त्वचा को बचाए फंगल इंफेक्शन से सोंठ

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि सोंठ त्वचा संबंधित समस्याओं जैसे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाता है। दरअसल, सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को भी ठीक (Sonth Benefits) करते हैं।

सोंठ के सेवन से पाएं सिरदर्द से राहत

सिरदर्द होने  पर भी आप सोंठ का सेवन (Ginger powder benefits) करके देखें। इसके लिए सोंठ को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को माथे पर लगाएं, आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा। गले के दर्द में भी इस पेस्ट का यूज कर सकते हैं।

TRENDING NOW

सर्दियों में खांसी-ज़ुकाम और फ्लू से आराम दिलाएगा अदरक, जानें इस आयुर्वेदिक औषधि के अन्य हेल्दी फायदे

About the Author

... Read More